
भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता पर गंभीर आरोप, शिकायत से मचा सियासी भूचाल
The mukhbir शहडोल। भारतीय राजनीति में “सुशासन और कानून का राज” का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की छवि पर उस समय बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब पार्टी के शहडोल जिले के सीधी मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता पर मकान पर अवैध कब्जा, किराया न देने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ी लिखित शिकायत सामने आई।
शिकायत में क्या हैं आरोप
शिकायत पत्र के अनुसार, संजय गुप्ता ने महेश कोल पिता कुवरवा कोल निवासी ग्राम अमझोर की पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि संजय ने 5 साल पहले मकान किराए पर लिया था, शुरुआती वर्षों तक किराया दिया गया, लेकिन पिछले दो वर्षों से किराया बंद कर दिया गया। मकान खाली करने या किराया मांगने पर संजय द्वारा गाली-गलौज,
मारपीट की धमकी और यहां तक कि ट्रक से कुचलकर मार डालने जैसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी स्वयं को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बताते हुए खुली धमकियां देता है, जिससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा में जी रहा है।
सत्ता का रौब या कानून से ऊपर
सबसे गंभीर पहलू यह है कि शिकायत में आरोपी को राजनीतिक ताकत, धन और दबंगई से लैस बताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि इसी प्रभाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। यह सवाल अब आम जनता पूछ रही है कि क्या सत्ता से जुड़े लोग कानून से ऊपर हो गए हैं..?
पुलिस और प्रशासन की अग्नि-परीक्षा
यह शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक शहडोल को दिया गया है, जिसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को अपूरणीय क्षति हो सकती है।
अब निगाहें प्रशासन पर
क्या कानून निष्पक्ष रूप से अपना काम करेगा, या फिर राजनीतिक रसूख के आगे न्याय दम तोड़ देगा, भाजपा के लिए भी बड़ा सवाल यह मामला सिर्फ एक संपत्ति विवाद नहीं, बल्कि भाजपा की कथित नैतिक राजनीति पर सीधा हमला है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह पार्टी की नीतियों और अनुशासन पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाएगा।
एक ओर भाजपा मंचों से कानून-व्यवस्था और ईमानदारी की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसी पार्टी के पदाधिकारी पर दबंगई, धमकी और अवैध कब्जे जैसे आरोप लगना, लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
….अब देखना यह है कि कानून बोलेगा या रसूख, न्याय मिलेगा या दबा दिया जाएगा सच,
यह मामला आने वाले दिनों में सियासी भूचाल लाने की पूरी क्षमता रखता है।
Author: The Mukhbir
Post Views: 824









