April 15, 2026 4:38 pm

सच सीधा आप तक

शहडोल में “विकसित भारत@2047” और आयुष्मान भारत योजना पर मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित

The mukhnir राहुल सिंह राणा, शहडोल। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भोपाल द्वारा शहडोल में “विकसित भारत@2047” एवं आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) विषय पर एक विशेष मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के विजन से अवगत कराना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ संवाद करते हुए अतिथियों ने बताया कि विकसित भारत@2047 का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी तथा प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भोपाल से मनीष गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों से संवाद करते हुए योजनाओं की उपयोगिता और सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।
मीडिया वार्तालाप के दौरान पत्रकारों ने भी विभिन्न योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे और सुझाव दिए। अतिथियों ने कहा कि मीडिया समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और पत्रकारों के सहयोग से ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने विकसित भारत के लक्ष्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!