April 15, 2026 4:10 pm

सच सीधा आप तक

शहडोल में यूरोलॉजी उपचार की अत्याधुनिक सुविधा: अब उपलब्ध हैं भिलाई के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवेन्द्र सिंह तिवारी

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल।जिले के मरीजों के लिए राहत और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी खबर है। अब भिलाई के प्रसिद्ध एवं अनुभवी यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवेन्द्र सिंह तिवारी शहडोल के SV सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आधुनिक तकनीक और वर्षों के अनुभव के साथ वे यूरोलॉजी से जुड़ी जटिल समस्याओं का सफल उपचार कर रहे हैं।

14 साल का अनुभव, 10,000 सफल सर्जरी 

डॉ. शिवेन्द्र सिंह तिवारी ने MBBS, MS (जनरल सर्जरी) और DrNB (यूरोलॉजी) की उच्च शिक्षा प्राप्त की है और उन्हें इस क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक सफल सर्जरी कर मरीजों को नया जीवन दिया है। वे विशेष रूप से लेज़र सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी के विशेषज्ञ माने जाते हैं, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम समय और बेहतर परिणाम मिलते हैं।
SV सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. तिवारी द्वारा यूरोलॉजी से संबंधित कई जटिल बीमारियों का आधुनिक पद्धति से इलाज किया जा रहा है। यहां किडनी स्टोन (पथरी), पेशाब की नली, मूत्राशय और किडनी से जुड़ी समस्याओं का लेज़र और दूरबीन पद्धति से उपचार, UTI (यूरिन इन्फेक्शन) का इलाज तथा प्रोस्टेट (BPH) से जुड़ी समस्याओं का सफल इलाज उपलब्ध है।
इसके अलावा मरीजों में यदि पेशाब में खून आना, दर्द होना, पेशाब की धार कम होना, मवाद आना या पेशाब पर नियंत्रण न रहना जैसी समस्याएं हों, तो उनका भी विशेषज्ञ उपचार यहां किया जा रहा है। डॉ. तिवारी किडनी, प्रोस्टेट, मूत्राशय या अंडकोष के कैंसर, मूत्र मार्ग में सिकुड़न (स्ट्रिक्चर) तथा महिलाओं में पेशाब के रिसाव (यूरिन लीकेज) जैसी गंभीर समस्याओं का भी समुचित इलाज करते हैं।
बच्चों में जन्मजात लिंग या अंडकोष से जुड़ी समस्याएं, पुरुषों में निःसंतानता, नपुंसकता, शीघ्रपतन और स्वप्नदोष जैसी समस्याओं के इलाज में भी डॉ. तिवारी को विशेष विशेषज्ञता प्राप्त है। इसके साथ ही वे किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) से संबंधित मामलों में भी विशेषज्ञ माने जाते हैं।

ओ पी डी सुबह 9 से रात 9 

डॉ. शिवेन्द्र सिंह तिवारी की ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहती है, जिससे मरीजों को सुविधाजनक समय पर परामर्श मिल सकता है।
स्वास्थ्य सेवाओं की इस नई सुविधा के लिए मरीज SV सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, श्रीवृद्धि, बाणगंगा रोड, शहडोल (मध्यप्रदेश) में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 7999284125, 9399369763

शहडोल के लिए वरदान 

शहडोल और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब यूरोलॉजी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के लिए दूर-दराज़ शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञ की मौजूदगी से मरीजों को अब बेहतर और भरोसेमंद इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

The mukhbir टीम…..चंदन वर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, सुनीता सिंह, गणेश केवट, बृज किशोर तिवारी -ब्यौहारी, रवि शुक्ला -जयसिंहनगर, अजय सिंह -गोहपारू, शिवम कुशवाहा-बुढ़ार, महेंद्र सिंह पवार -धनपुरी 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!