SV सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल द्वारा 19अप्रैल 2026को निःशुल्क ओपीडी कैंप का आयोजन
the mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। आज के दौर में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण गुदा एवं मलाशय से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पाइल्स (बवासीर), फिशर, फिस्टुला जैसी समस्याएं न केवल शारीरिक कष्ट देती हैं, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास और दैनिक जीवन को भी प्रभावित करती हैं। ऐसे में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के रूप में लेज़र तकनीक मरीजों के लिए एक वरदान बनकर उभरी है।
19 अप्रैल को नि:शुल्क कैम्प का आयोजन
इसी दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए SV सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल द्वारा एक निःशुल्क ओपीडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श बिल्कुल मुफ्त प्रदान किया जाएगा।
इस विशेष कैंप में अनुभवी जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ बनर्जी (MBBS, MS) द्वारा मरीजों की जांच और परामर्श किया जाएगा। यह कैंप खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है, जो लंबे समय से निम्न समस्याओं से परेशान हैं. जिनमें पाइल्स (बवासीर), फिशर (गुदा में दरार), फिस्टुला (भगंदर), मल त्याग के समय खून आना, गुदा के पास सूजन या फोड़ा, खुजली या संक्रमण, गुदा में दर्द या जलन लेज़र तकनीक से उपचार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दर्द कम होता है, रक्तस्राव न्यूनतम होता है और मरीज बहुत जल्दी सामान्य जीवन में लौट सकता है। पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले यह अधिक सुरक्षित और प्रभावी मानी जा रही है।
कैंप के दौरान मरीजों को यह भी जानकारी दी जाएगी कि लेज़र सर्जरी मात्र ₹ 20,000 में उपलब्ध है, जो कि अत्याधुनिक सुविधा के हिसाब से काफी किफायती है। साथ ही, ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को 3 दिन पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
इस पहल का उद्देश्य है“अपनों का इलाज, अपने शहर में”
ताकि लोगों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यदि आप या आपके परिचित इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इस निःशुल्क ओपीडी कैंप का लाभ अवश्य उठाएं। सही समय पर उपचार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
संपर्क करें: 7999284125, 9399369763
स्थान: श्रीवृद्धि, बाणगंगा रोड, शहडोल (म.प्र.)
“स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें, आधुनिक इलाज अपनाएं और जीवन को दर्दमुक्त बनाएं”
The mukhbir टीम शहडोल
Author: The Mukhbir
Post Views: 14










