April 17, 2026 4:39 pm

सच सीधा आप तक

ब्यौहारी से उठा पत्रकार एकता का बिगुल…भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक में बड़े संगठनात्मक फैसले

“देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभाग प्रभारी राहुल सिंह राणा एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी का स्थानीय रेस्ट हाउस ब्यौहारी में हुआ भव्य स्वागत, ब्यौहारी के सभी पत्रकार साथियों ने प्रथम नगर आगमन होने पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया”

The mukhbir शहडोल-ब्यौहारी। इस दौरान पत्रकार हितों की आवाज़ को और बुलंद करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्यौहारी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में लिए गए फैसलों ने साफ संकेत दे दिया कि अब संगठन क्षेत्र में सक्रिय, आक्रामक और प्रभावी भूमिका निभाने के मूड में है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन विस्तार और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई, जिसने पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल बना दिया।

ये हुए बड़े मनोनयन

साथी विजय गुप्ता (संवाददाता, प्रदेश टुडे) को जिला कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथी सतीश तिवारी (संवाददाता, स्टार समाचार) को ब्लॉक इकाई ब्यौहारी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
साथी संजय सिंह (संवाददाता, अटल संदेश) को ब्लॉक इकाई ब्यौहारी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
साथी रामराज गुप्ता (संवाददाता, राज एक्सप्रेस) को ब्लॉक इकाई ब्यौहारी का महासचिव बनाया गया।
साथी दुर्गेश गुप्ता (संवाददाता, भारत न्यूज़ 24) को नगर इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इन नियुक्तियों को संगठन की मजबूती और पत्रकारों की आवाज़ को संस्थागत रूप देने की दिशा में रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

पत्रकार एकता पर दिया गया ज़ोर

बैठक में मौजूद संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, ने कहा कि “पत्रकार सिर्फ खबर नहीं लिखता, वह समाज की दिशा तय करने वाला प्रहरी है। अब समय है कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन एकजुट होकर संघर्ष करे।”
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी…

इनकी रही गरिमामयी उपस्थित..

बैठक में पत्रकार वरिष्ठ साथी निलेश सोनी, अरुण तिवारी, धीरेंद्र सिंह बाणसागर, संजय सिंह, संदीप गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा, गणेश केवट, विकास शर्मा, संजय जायसवाल, सुरेंद्र नामदेव, जितेंद्र लखेरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मजबूती और ऊर्जा प्रदान की।
साफ संदेश… अब संगठन मैदान में
बैठक के बाद यह स्पष्ट संदेश गया कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ कि मध्यप्रदेश कि इकाई मध्य “भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन” अब केवल नाम भर का संगठन नहीं, बल्कि पत्रकार हित, सम्मान और अधिकार की लड़ाई का सक्रिय मंच बनने जा रहा है।
ब्यौहारी से उठी यह संगठनात्मक हलचल आने वाले समय में संभाग व जिले की पत्रकारिता की दिशा और दशा दोनों तय करेगी”

The mukhbir के लिए ब्यौहारी से ब्रिज किशोर तिवारी की रिपोर्ट 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!