“ग्रामीण स्वास्थ्य की ओर बड़ा कदम: रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट का बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर रहा ऐतिहासिक रूप से सफल”

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल।
ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में रिलायंस सीबीएम सीएसआर प्रोजेक्ट ने एक सराहनीय और प्रभावशाली पहल करते हुए ग्राम देवरी नं.1 (17 फरवरी 2026) एवं लालपुर (19 फरवरी 2026) में बहुविशेषज्ञ निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुई, बल्कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता का मजबूत संदेश भी दे गई।
800 से अधिक ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ
दोनों शिविरों में देवरी नं.1, लालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 800 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जाँच, विशेषज्ञ सलाह और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शासकीय बिरसा मुंडा चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल की विशेषज्ञ टीम ने शिविर को चिकित्सकीय मजबूती प्रदान की। एक ही छत के नीचे मिले कई विशेषज्ञ शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों में शामिल रहे. दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ ने मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार विस्तृत परामर्श दिया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया।
जिम्मेदारियों से भरा संदेश: “समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध”
ग्राम लालपुर में आयोजित शुभारंभ समारोह के दौरान सीबीएम साइट हेड राजेश वर्मा ने कहा
“रिलायंस फाउंडेशन समुदाय के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य केवल चिकित्सा शिविर तक सीमित नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और आजीविका से जुड़े सतत कार्यक्रम हर परिवार तक पहुँचाना है। भविष्य में भी ऐसे नियमित शिविर और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।”
वहीं सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव ने परियोजना क्षेत्र में चल रही विभिन्न सीएसआर पहलों स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, शिक्षा एवं आजीविका संवर्धन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन प्रयासों का मूल उद्देश्य समुदाय को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्राम के वरिष्ठ सदस्य अरुण द्विवेदी ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
शुभारंभ कार्यक्रम में सरपंच रामकली बैगा, जनपद सदस्य निसाबी नायक, उप सरपंच दीपेंद्र सिंह सहित रिलायंस के अधिकारी अजीत सिंह, विनीत सिंह, राजकुमार डोलिया, अश्वनी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजन में इनकी रही विशेष भूमिका
शिविर की सफलता में डॉ. समीम खान एवं अमितेश पांडेय की विशेष भूमिका रही। साथ ही बीरेन्द्र प्रजापति, अभिलाष तिवारी, कुंवरअली सिंह तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता लीलमन सिंह, हीरा सिंह, दारा सिंह, मोहन सिंह, राजबहोर सिंह, रोहिणी सिंह, राजभान सिंह, रणजीत सिंह, सुजीत सिंह, रवि द्विवेदी, धर्मदत्त, प्रदीप गुप्ता, रवेंद्र गुप्ता, संग्राम सिंह, शिप्रा सिंह, दुर्गा वर्मन एवं सीतू यादव—का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।
रिलायंस की चलित चिकित्सा इकाई एवं ग्राम पंचायत का सहयोग कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में निर्णायक साबित हुआ।
ग्रामीणों की आवाज: “ऐसे शिविर जीवनदायी”
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सामान्यतः नहीं हो पाती, ऐसे में यह बहुविशेषज्ञ शिविर उनके लिए जीवनदायी पहल सिद्ध हुआ है।
रिलायंस फाउंडेशन का यह प्रयास केवल एक चिकित्सा शिविर नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। यदि ऐसे सतत प्रयास जारी रहे, तो निश्चित ही परियोजना क्षेत्र का स्वास्थ्य परिदृश्य और सामुदायिक विकास नई ऊँचाइयों को छुएगा।
The mukhbir टीम शहडोल
Author: The Mukhbir
Post Views: 50









