The mukhbir राहुल सिंह राणा, धनपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देश पर बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में आज धनपुरी नगर के मुख्य चौराहे आज़ाद चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ला एवं विजय शाह पर अनर्गल बयानबाजी और जनभावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके पुतलों का दहन कर तीखा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान आज़ाद चौक नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध, सेना के कथित अपमान, भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों, छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की दुखद मौतों तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, जबकि आम जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।
नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और जनता से जुड़े गंभीर मामलों पर जवाबदेही तय नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर और भी बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी।
इस उग्र प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह, नपा उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद खंडेलवाल, पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद मोहन जायसवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह सेंगर, नौशेरमा ख़ान, पार्षद नईम खान, पार्षद मोहन बैगा, अनुज सिंह, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप रावत, एस.पी. सिंह, प्रशांत जैन, मनोज जैन, इकबाल अहमद, अनिल जायसवाल, विमल सिंह, अभिषेक सिंह मम्मू, हर्षित द्विवेदी, नीलम सिंह, नेहा ख़ान, सुजाता बैरागी, सुमन राय, आरिफ अफ़रीदी, युवा कांग्रेस नेता विक्की पटेल, जुल्फ़कार, फैज खान, निक्की तिवारी, सुनील सोनी, विनय रजक, पुरसोत्तम नापित, कमलेश कोल, विकाश ताम्रकार, बंटी महतो, सूरज महोबिया, गुड्डू, राजेश यादव, सुमित पांडेय, रोहन यादव, संदीप रावत, विजय पांडेय, इकराम, अमन, हामिद सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज़ाद चौक का यह प्रदर्शन साफ संकेत है कि प्रदेश की राजनीति में सियासी पारा चढ़ चुका है और आने वाले दिनों में विरोध की आंच और तेज हो सकती है।
Author: The Mukhbir
Post Views: 44










