April 17, 2026 4:39 pm

सच सीधा आप तक

जीजा से हुए विवाद का बदला: साले की बाइक में लगाई आग

 

The mukhbir शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बहेरहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छिरहा थाना ब्यौहारी निवासी दीपू साकेत होली के अवसर पर अपनी बहन के ससुराल बहेरहा गांव आया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला हीरालाल चौधरी रास्ते में उसे रोककर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी हीरालाल अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आया था। विवाद के दौरान उसने दीपू की बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने जयसिंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुछ माह पहले आरोपी हीरालाल का दीपू के जीजा और बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!