
The mukhbir राहुल सिंह राणा, इंदौर। IFWJ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफडब्ल्यूजे) की इंदौर शहर ने एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी बैठक का आयोजन विजय नगर स्थित शिवाय होटल में आयोजित किया गया इस औपचारिक बैठक में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं मीडिया जगत से जुड़े सम्माननीय साथियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश इकाई के प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र गौतम (मुरैना) ने अपने संबोधन में संगठन की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आईएफडब्ल्यूजे देश का पहला और सबसे पुराना पत्रकार संगठन है, जो वर्षों से पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए सतत संघर्षरत है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे सभी साथियों के सहयोग से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल ने अपने ओजस्वी विचार रखते हुए संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन “मैं” नहीं बल्कि “हम” की भावना से चलता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कभी-कभी स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं, लेकिन संगठन की मजबूती और पत्रकार हित सर्वोपरि हैं।
बैठक में नवनीत शुक्ला, आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज बिरमाल, अनिल पटेल, ऋषिकांत श्रीवास्तव, प्रविण जैन, विनोद शर्मा, उदय सिंह चंदेल, सतीश गौड़, यत्नेश सेन, धर्मेन्द्र सोलंकी, दीपक जाट, शिवाजी श्रीवास्तव, गजेंद्र वैष्णव, अनिल कोशल, सार्थक शर्मा, पप्पू भाटिया, शंकर सिंह देवड़ा, शैलेंद्र सिंह बुंदेला एवं जगमोहन जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन आलोक शर्मा ‘अकेला’ द्वारा किया गया, जबकि डॉ. पंकज बिरमाल ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, पत्रकार हितों की रक्षा, तथा भविष्य की योजनाओं पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों ने सहभोज के माध्यम से आपसी संवाद को और प्रगाढ़ किया तथा एकजुटता के साथ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल एक बैठक थी, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, एकता और संघर्ष की भावना को पुनः जागृत करने का एक सशक्त प्रयास भी था।
Author: The Mukhbir
Post Views: 12









