April 17, 2026 4:39 pm

सच सीधा आप तक

पनपथा में बड़ी कार्रवाई: ढाई एकड़ वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, ट्रैक्टर जप्ती के साथ आरोपी हिरासत में

The mukhbir-पनपथा-ताला-उमरिया।

वन भूमि पर कब्ज़े की नीयत से की जा रही जुताई पर वन विभाग की सख़्त नज़र पड़ी, और फिर जो हुआ, वह अवैध कब्जाधारियों के लिए बड़ा सबक बन गया।
पनपथा बफर के वन परिक्षेत्र पिटौर (कक्ष क्रमांक PF-623) में 2.5 हेक्टेयर (ढाई एकड़) भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। विभाग ने मौके से ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी दशरथ साहू निवासी पड़वार को हिरासत में ले लिया है। 

त्वरित एक्शन से विफल हुआ कब्ज़े का प्रयास

उप वनमंडलाधिकारी पनपथा ने बताया कि आरोपी द्वारा ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुँची। वनकर्मियों की सक्रियता से अतिक्रमण का प्रयास नाकाम हुआ।
मौके पर पाया गया ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने चेतावनी दी है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वन संरक्षण हमारी प्राथमिकता

उप वनमंडलाधिकारी पनपथा ने कहा —

“वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हमारी टीम हर समय सतर्क है। अतिक्रमण की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।”

कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर एवं कोर क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।


The Mukhbir.com से जितेंद्र विश्वकर्मा कि विशेष रिपोर्ट
जहाँ हर पेड़ की हिफ़ाज़त है हमारी ज़िम्मेदारी” 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!