
पान मसाला-सिगरेट कारोबार की आड़ में करोड़ों की टैक्स चोरी का होगा पर्दाफाश
The mukhbir राहुल सिंह राणा शहडोल। शहडोल जिले के बुढार नगर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब GST एंटी इवेज़न ब्यूरो जबलपुर की 14 सदस्यीय विशेष टीम ने पान–सिगरेट व्यवसाय से जुड़े एक प्रतिष्ठान पर अचानक छापा मार कार्रवाई की। यह कार्रवाई बुढार स्थित मां शारदा ट्रेडर्स पर की गई, जहां बिना बिल करोड़ों रुपये की खरीदी-बिक्री और भारी GST चोरी की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, फर्म संचालक जय जगवानी पर लंबे समय से टैक्स चोरी के गंभीर आरोप थे। लगातार मिल रही शिकायतों और इनपुट के बाद एंटी इवेज़न ब्यूरो ने सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई अंजाम दी।
दुकान नहीं, टैक्स चोरी का अड्डा
बताया जा रहा है कि पान मसाला और सिगरेट जैसे हाई-टर्नओवर उत्पादों की बिना बिल सप्लाई, नकद लेन-देन और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। छापे के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के दस्तावेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और बिल बुक्स को खंगालना शुरू किया।
अधिकारियों की सख्ती, रिकॉर्ड खंगाले जा रहे
GST विभाग की टीम हर एंगल से जांच कर रही है. स्टॉक और कागज़ी रिकॉर्ड में अंतर, इनवर्ड-आउटवर्ड सप्लाई का मिलान, बिना बिल की बिक्री की पुष्टि, IT सिस्टम और अकाउंट बुक्स की फॉरेंसिक जांच, अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स अनियमितता के संकेत मिले हैं।
करोड़ों का टैक्स निर्धारण संभव
यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला करोड़ों रुपये के टैक्स निर्धारण, भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई तक पहुंच सकता है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहन जांच कर रहा है।
कारोबारियों में मचा डर
इस छापे के बाद बुढार और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में खलबली मच गई है। GST विभाग की इस सख्त कार्रवाई को टैक्स चोरी के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
कार्रवाई जारी है, आने वाले कुछ घंटों में और बड़े खुलासे संभव हैं।
The mukhbir से जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा कि रिपोर्ट
Author: The Mukhbir
Post Views: 543









