
BNS की धारा 305 (b) के तहत मामला दर्ज
The mukhbir शहडोल। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े रिहायशी इलाकों में चोरी को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात चोर ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित अरुण मोंगरे (उम्र 37 वर्ष) निवासी सिंधी बाजार, पाल स्वीट्स के पास, शहडोल, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी HF DELUX BS-4 मोटरसाइकिल MP-18-ML-5578 घर के सामने खड़ी की थी। लगभग 11:30 बजे जब परिजन बाहर आए, तो बाइक मौके से गायब थी।
काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला, तब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक चोरी करता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
अज्ञात के खिलाफ मामला की दर्ज
पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 (b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी संभव है।
आमजन से अपील
यदि कोई व्यक्ति इस CCTV फुटेज में दिख रहे संदिग्ध को पहचानता है, तो तुरंत थाना कोतवाली या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दे, ताकि अपराधी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
दिनदहाड़े चोरी और वायरल फुटेज ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इस चुनौती का जवाब कितनी तेजी और सख्ती से देती है।
The mukhbir से जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
Author: The Mukhbir
Post Views: 397









