April 17, 2026 8:50 pm

सच सीधा आप तक

कालू केलमानिया के जंगल में खेल रहा था जुआ…पुलिस ने पकड़ा

 

सिंहपुर पुलिस का जुए पर कहर, केलमानिया के जंगल में चल रहा था लाखों का काला खेल नामचीन जुआरी हुए बेनकाब….

The mukhnir राहुल सिंह राणा, शहडोल/सिंहपुर। जुए के खिलाफ सिंहपुर पुलिस ने ऐसी करारी चोट की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। थाना क्षेत्र के केलमनिया के जंगल में लंबे समय से फल-फूल रहे लाखों के अवैध जुए का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह छापा न सिर्फ जुआरियों के लिए झटका साबित हुआ, बल्कि संगठित अपराध के नेटवर्क पर भी सीधा वार है।

जुए का बड़ा नेटवर्क

जंगल में चल रहा था संगठित जुआ
गुप्त सूचना के आधार पर सिंहपुर पुलिस ने सुनसान केलमनिया जंगल में अचानक दबिश दी, जहां खुलेआम जुए का खेल चल रहा था। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मौके से 7 आरोपियों को दबोच लिया, जबकि 5 आरोपी फरार हो गए।

12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

इस मामले में मुखबिर के कहे अनुसार मेघराज गेलानी उर्फ़ कालू शहडोल निवासी सहित कुल 12 जुआरियों को आरोपी बनाया जा है। जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के शांति भंग करने कि घराये लगाई जायेंगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ₹44 लाख के मसरूका ने खोली जुए की हकीकत
छापे के दौरान पुलिस को जो मसरूका हाथ लगा, उसने जुए के इस काले कारोबार की गहराई उजागर कर दी ₹27,000 नगद, 3 लग्जरी कारें, 9 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹44,00,000 (चौवालीस लाख) यह साफ दर्शाता है कि जुआ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक संगठित और सुनियोजित अवैध कारोबार बन चुका था।

सिंहपुर पुलिस का सख्त संदेश

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सिंहपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “अवैध जुआ, अपराध और काले कारोबार के लिए अब कोई जगह नहीं बचेगी।” थाना प्रभारी के अनुसार, क्षेत्र में आगे भी ऐसी सघन कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

इलाके में हड़कंप, अपराधियों में डर

इस विस्फोटक कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जुए और अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है।
सिंहपुर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून का डंडा है, बल्कि समाज को यह चेतावनी भी है कि अपराध चाहे जंगल में छिपा हो या शहर मेंअब बचना मुश्किल है। खबर लिखें जाने तक कार्यवाही जारी रही।
The mukhbir टीम शहडोल 
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!