April 17, 2026 7:54 pm

सच सीधा आप तक

मन की बात में गूंजा विकास और राष्ट्रभाव, बूथ स्तर तक भाजपा की सक्रिय सहभागिता

 

The mukhbir राहुल सिंह राणा, ब्यौहारी/शहडोल। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में रविवार को ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसीरा के बूथ क्रमांक 247 पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार, आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए, जिन्हें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। इस अवसर पर बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और आमजन की भागीदारी देखने को मिली, जो भाजपा की मजबूत जमीनी पकड़ को दर्शाती है।
इस कार्यक्रम में ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल, सासंद प्रतिनिधि विमलेश मिश्रा, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर त्यागी, मंडल अध्यक्ष पपौध श्यामपाल तिवारी, महामंत्री विकास कुमार, सातिका तिवारी, रामसुमिरन चतुर्वेदी, विशेष आमंत्रित सदस्य सालिक राम तिवारी, संजय पाठक, श्रीधर गर्ग, संजय गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम उपरांत उपस्थित नेताओं ने कहा कि “मन की बात” जन-जन को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!