April 17, 2026 8:48 pm

सच सीधा आप तक

6वीं नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स में संभाग के लाठी खिलाड़ियों नें 66 पदक जीतकर रचा इतिहास

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल।
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम, नानाखेड़ा में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित 6वीं नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स में संभाग के लाठी खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कुल 66 पदक अपने नाम किए। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय युद्ध कला प्राधिकरण एवं नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त रही।
मध्यप्रदेश के महासचिव एवं राष्ट्रीय कोच प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संभाग से 49 खिलाड़ियों ने एक लाठी चाल एवं दो लाठी चाल स्पर्धाओं में भाग लिया और विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में पदक जीतकर प्रदेश और संभाग का नाम रोशन किया।
कोचिंग व प्रबंधन टीम का सराहनीय योगदान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों एवं प्रबंधन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में मुख्य कोच: प्रमोद विश्वकर्मा,
तकनीकी निर्देशक व भारत रेफरी कमीशन सचिव किशोर साकेत, बालक दल प्रबंधक: संजय सिंह कंघीकार, कोच गुरदीप सिंह, बालिका दल प्रबंधक सावित्री शर्मा, बालिका कोच शिवानी नामदेव
ने खिलाड़ियों को तकनीकी, मानसिक एवं रणनीतिक रूप से मजबूत बनाया।

मुख्यमंत्री ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास दोगुना हुआ।
14 मार्शल आर्ट्स विधाओं में हुआ आयोजन
दल प्रबंधक संजय सिंह कंघीकार ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परंपरागत लाठी सहित 14 मार्शल आर्ट्स विधाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आलओवर चैंपियन का खिताब मध्यप्रदेश ने जीता, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए शहडोल संभाग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

पदक विजेताओं की लंबी सूची

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता मीना देवी, राधिका कोल, प्रियंका देवी, क्षमा बैगा, पूर्णिमा सिंह, आदित्य सिंह, अगमदीप सिंह, कुलदीप असावर रजत पदक विजेता यशिका श्रीवास्तव, आँचल सिंह, शिवांगी बैगा, अनामिका सिंह, प्रीती कोल, खुशी सहीस, वरुण कुमार, आयुष यादव, ऋषभ कनोजिया कांस्य पदक विजेता दिव्यांश मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, श्रेयांश शिवहरे, इशरत फातिमा, कोमल साहू, प्रीती सिंह, साक्षी देवी, संध्या सिंह, अंकिता यादव, शिवानी सिंह, अनुराधा यादव, अम्बालिका सिंह, रितु सिंह, बबली देवी, शेखर पोर्ते, राजकुमार सिंह, राघव कसौंधन, प्रियांशी बैस, मिनसा खान, राधिका सिंह, आयशा खान, अनुराधा सिंह, सिद्धि सिंह, खुशबू यादव, रागिनी पनिका, उत्प्रेक्षा बैगा, सीता सिंह, पारुल यादव, रूबी यादव, भारती सिंह सहित अनेक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मार्गदर्शन ने दिलाई नई ऊंचाई

यह पूरा दल लाठी खेल संघ के संभागीय अध्यक्ष संजीव निगम,  जिला अध्यक्ष राहुल सिंह राणा, क्रीड़ा भारती महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री डॉ. राकेश त्रिपाठी एवं क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल हुआ।
संभाग के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल खेल जगत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को मार्शल आर्ट्स के प्रति प्रेरित करने वाली भी है।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!