April 17, 2026 6:00 pm

सच सीधा आप तक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस का घंटानाद

कोंग्रेसियो का सांसद निवास के सामने जोरदार प्रदर्शन

The mukhbir शहडोल। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए अमर्यादित, असंवेदनशील बयान एवं पत्रकारों के साथ की गई अभद्र भाषा के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने आज कड़ा रुख अपनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहडोल सांसद निवास के सामने घंटानाद करते हुए गगनभेदी नारेबाजी के साथ अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री का बयान न केवल मृतकों के परिजनों की पीड़ा का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है। कांग्रेस ने मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री से जवाब मांगा, तो उन्होंने अशोभनीय और संवेदनहीन भाषा का प्रयोग किया। यह आचरण किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और मंत्री विजयवर्गीय से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा लिया जाए।
कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पीड़ितों को न्याय और दोषियों को सज़ा नहीं मिली, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पार्षद प्रभात पाण्डेय, प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पार्षद जितेंद्र सिंह, प्रीतेश द्विवेदी, सौरभ तिवारी, हरिशंकर तिवारी, पार्षद पुष्पराज सिंह, शिवशंकर शुक्ला, जयकरण सिंह, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती रमा विश्वकर्मा, सहाना खान, दलप्रताप सिंह, रविन्द्र मणि शुक्ला, अनिल मिश्रा, अजीत सोनी, मनोज गुप्ता, सुशील जसवानी, रमेश विश्वकर्मा, अकरम खान, मुन्नू तिवारी, रमेश जायसवाल, सोनू कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, आशीष द्विवेदी, दीपांशु गुप्ता, महेंद्र यादव, ओम साहू, आशु सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने दी।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!