April 17, 2026 9:07 pm

सच सीधा आप तक

उचेहरा में हादसा: 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत….

 

श्रम विभाग की लापरवाही उजागर

The mukhbir- उमरिया- नौरोज़ाबाद। जिले के नौरोज़ाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उचेहरा में शुक्रवार कि देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, हेतराम साहू (उम्र 42 वर्ष) नामक मिस्त्री की मौत छत की ढलाई करते समय ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही हेतराम की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हेतराम साहू ग्राम उचेहरा के लखनलाल साहू के निर्मलाधीन भवन पर काम कर रहा था. ठेकेदार रामखेलावन सिंह राठौड़ की देखरेख में निर्माण कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर न तो कोई सुरक्षा उपकरण मौजूद थे और न ही विद्युत तारों की ऊँचाई को लेकर कोई एहतियात बरती गई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के साथ-साथ श्रम विभाग की निष्क्रियता भी इस घटना की एक बड़ी वजह है। विभाग के अधिकारी शायद ही कभी किसी निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हों, जिससे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है।

मृतक हेतराम साहू अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और संबंधित ठेकेदार तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि यदि श्रम विभाग नियमित रूप से निरीक्षण करता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करता, तो ऐसी घटनाओं को टाला जा सकता था। यह हादसा केवल एक व्यक्ति की जान नहीं ले गया, बल्कि पूरे श्रम तंत्र की लापरवाही को उजागर कर गया है।

The mukhbir टीम उमरिया 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!