April 17, 2026 10:13 pm

सच सीधा आप तक

स्मैक कि तस्करी में शहडोल पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद से आ रहे तीन तस्कर प्रयाग बस से गिरफ्तार, 11.50 ग्राम स्मैक बरामद

The mukhbir- शहडोल। नशे के खिलाफ शहडोल पुलिस द्वारा लगातार कि जा रही कार्रवाई से नशे के सौदागरों में खौफ कायम है. बीती रात कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार किया है. संवेदनशील पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर कि सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाहाबाद (प्रयागराज) से शहडोल की ओर आ रही बस की निगरानी की और बस स्टैंड पर तीन तस्करों के पास से 11.50 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंडरब्रिज पुरानी बस्ती के पास निवासी इंटू उर्फ राजेन्द्र सेन पिता मथुरा प्रसाद सेन उम्र 35 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती शहडोल, रहीम खान पिता नियाज खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती शहडोल, पुन्नू उर्फ मुन्नू गर्ग पिता तुलसी दास गर्ग, उम्र 36 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती शहडोल इलाहाबाद से स्मैक खरीदकर उसको शहडोल ला रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में साइबर प्रभारी दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक राकेश बागरी, ASI रजनीश तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी पटेल, गिरीश मिश्रा, मायाराम अहिरवार, शिवकरण यादव, महिला आरक्षक अंकिता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहें।

पुलिस ने न्यू बस स्टैंड पर पहले से घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही तीनों आरोपी बस से उतरे, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से काफ़ी मात्रा में स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. और आगे की कार्रवाई जारी है।
ज्ञात हो कि इंटू उर्फ़ राजेंद्र सेन पुराना नशे का सौदागर है. जिसके खिलाफ कोतवाली सहित अन्य थानों में कई अपराध नशे के खिलाफ दर्ज हैं.

नशे का फैलता जाल

महानगरों के तर्ज पर अब जिले में स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का चलन लगातार बढ़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित वर्ग किशोर और युवा हैं, जो इस लत में फँसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। शहर से लेकर गाँवों तक नशे की यह महामारी फैल चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों और गलियों में नशे की हालत में भटकते किशोर अब आम दृश्य बन चुके हैं।

जनता की मांग, स्थायी कार्रवाई की जरूरत

अभिभावक और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है. कि नशे के खिलाफ एक स्थायी विशेष टीम गठित की जाए, जो अभियान चलाकर नशे की तस्करी और सेवन दोनों पर लगातार कार्रवाई करे। उनका कहना है कि एक-दो कार्यवाहियो से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि इसके लिए निरंतर और सघन अभियान की आवश्यकता है।

 नहीं बक्शे जायेंगे नशे के सौदागर 

पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सतर्कता और समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि,

“नशे के सौदागरों के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। समाज को इस जहर से मुक्त कराने के लिए हर स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उनकी टीम ने जिस तत्परता और रणनीति से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह पुलिस की संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता का उदाहरण है।

नशे के खिलाफ the mukhbir का अभियान…
“The Mukhbir” का संकल्प, अब नशे के खिलाफ होगी जंग …

हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचेगा सच्चाई का सच.. अब नशा किसी भी रूप में नहीं बचेगा सौदागर होगा….बेनक़ाब

The mukhbir से राहुल सिंह राणा  9407812522, 6260146722
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!