April 17, 2026 10:13 pm

सच सीधा आप तक

एबीवीपी द्वारा शहडोल जिले में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

जिलेभर से 3,574 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

The मुखबिर सुनीता सिंह- शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 3,574 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तहसीलवार प्रतिभागियों की संख्या शहडोल 1,325, जयसिंहनगर 783, अमझोर 273, ब्यौहारी 780, बुढ़ार 413 रही. जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इस शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यहाँ हुआ आयोजन

शहडोल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, जयसिंहनगर एक्सीलेंस स्कूल, अमझोर हायर सेकेंडरी स्कूल, ब्यौहारी भारतीम स्कूल, बुढ़ार पीएम एक्सीलेंस कॉलेज
साथ ही जिले के सभी 10+2 विद्यालयों में भी प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई।

बिरसा मुंडा के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना

एबीवीपी द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जीतना नहीं, सीखना है।
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, आदर्शों और समाज के लिए उनके योगदान को आज की युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का यह एक सार्थक प्रयास था।

बिरसा मुंडा का जीवन समाज सुधार, संघर्ष और जनजागरण की मिसाल रहा है। उनकी गौरव गाथा से विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु ही जिले भर में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।

कदम-कदम पर कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में एबीवीपी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।प्रमुख रूप से सावन सिंह (विभाग संगठन मंत्री), अखिलेश सिंह (विभाग संयोजक), अंजली पांडेय (विभाग छात्रा प्रमुख), मानवी सिंह (अध्यक्ष, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय), अमन त्रिपाठी (नगर मंत्री), निधि पांडेय, अजय सिंह, अमन तिवारी, भूमिका द्विवेदी, प्रभास तिवारी, हार्दिक पांडेय, आशुतोष सिंह, शुभ सोनी, आकाश मिश्रा, आकाश साहू, ओम सोनी, साक्षी सिंह, अंचल सिंह, नीलम कुशवाहा, ऋतुराज द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे व आयोजन को सफल बनाया।

सुनीता सिंह कि रिपोर्ट 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!