April 17, 2026 10:13 pm

सच सीधा आप तक

प्रदेश भाजपा में नई नियुक्तियाँ, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

The mukhbir भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और मोर्चों की गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार, 22 नवंबर 2025 को आधिकारिक आदेश जारी कर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की।

जारी पत्र के अनुसार

  • युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्याम टेलर की नियुक्ति की गई है।

  • महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीमती अश्विनी परांजपे को सौंपी गई है।

नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नई जिम्मेदारियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में ऊर्जा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), प्रदेश प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।

इन नियुक्तियों के साथ पार्टी संगठन में युवा और महिला शक्ति को और अधिक सक्रिय भूमिका देने का संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। नए पदाधिकारियों से आगामी समय में पार्टी कार्यों को और अधिक गतिशील और प्रभावी तरीके से संचालित करने की अपेक्षा की जा रही है।

The mukhbir राजनैतिक टीम मध्यप्रदेश 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!