April 17, 2026 4:39 pm

सच सीधा आप तक

उज्जैन प्रेस क्लब में नई कार्यकारिणी का गठन, नंदलाल यादव बने अध्यक्ष

 

The mukhbir ब्यूरो उज्जैन। शहर के प्रतिष्ठित उज्जैन प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। नई टीम में वरिष्ठ पत्रकारों और सक्रिय मीडिया प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदलाल यादव को सौंपी गई है। उनके चयन के बाद पत्रकार समुदाय में उत्साह और विश्वास का माहौल देखा गया।

नई कार्यकारिणी का गठन पूरी पारदर्शिता और सहमति के आधार पर हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

घोषित पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: नंदलाल यादव
  • कार्यकारी अध्यक्ष: विशाल हाड़ा
  • सचिव: विजय व्यास
  • उपाध्यक्ष: उदय चंदेल, विक्रम जाट
  • कोषाध्यक्ष: भूपेंद्र भूतड़ा
  • सह सचिव: कमलेश जाटवा

कार्यकारिणी सदस्य:

  1. हर्ष जयसवाल
  2. रवि सेन
  3. अपूर्व देवड़ा
  4. धर्मेंद्र भाटी
  5. राहुल यादव
  6. निलेश खोयरे
  7. गोलू प्रजापत
  8. अशोक त्रिपाठी
  9. अभिजीत बेस
  10. विश्वास शर्मा
  11. संजय पुरोहित
  12. मनोज तिलक
  13. प्रणव नगर
  14. प्रकाश त्रिवेदी

नई टीम के गठन के साथ प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने आशा जताई है कि आने वाले समय में पत्रकारों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा मीडिया जगत में सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। संगठन ने जल्द ही अपनी आगामी कार्ययोजना जारी करने की घोषणा भी की है।

The mukhbir टीम उज्जैन 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!