April 17, 2026 7:21 pm

सच सीधा आप तक

संविधान दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ शहडोल में हुआ संवाद कार्यक्रम

The mukhbir शहडोल। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “संविधान एक जीवंत दस्तावेज” विषय जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह बघेल द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विशेष न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय शिवभूषण शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश कोल, प्रथम जिला न्यायाधीश के.पी. सिंह, सी.जे.एम. राजेंद्र सिंह सिंगार, न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र सिंह मंडावी, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश दीप्ति चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अदिति कुमार शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रीति सिंह बघेल, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण सराफ, महेंद्र सराफ, अजय नामदेव एवं रामकुमार नापित सहित अन्य वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना, न्यायिक उत्तरदायित्व एवं नागरिक अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुमित शर्मा ने किया।

उत्कृष्ट अधिवक्ताओं का सम्मान

संविधान दिवस के अवसर पर न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से रमेश त्रिपाठी, अमरेश श्रीवास्तव, शरद उदानिया, रामकुमार नापित, मनोज सोनी, सतीश पाठक, अजय नामदेव, संतोष जाटव, धर्मेंद्र शुक्ला, राजकुमार गोले, नीरज अग्रवाल, उषा चौधरी, श्वेता जायसवाल, आजम खान, संदीप तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक तिवारी, तुलसीदास पाठक, गिरीश श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र सराफ, नरेंद्र सोनी, समीर अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अजय सिंह बघेल, अजय मिश्रा, संतलाल चौधरी, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, रामेश्वर यादव, राजेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र जायसवाल, मोहन श्रीवास्तव और असद अहमद शामिल रहे।

अंत में आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सतीश पाठक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव अनिल कुमार तिवारी, सहसचिव राकेश गोले, कोषाध्यक्ष गगन वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राकेश जायसवाल, पीडी गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


The mukhbir के लिए चंदन कुमार वर्मा कि रिपोर्ट 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!