बिजुरी पुलिस त्वरित कार्रवाई से दरिंदे की गिरफ्तारी
The mukhbir ब्यूरो अनूपपुर। 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी सूरज पटेल को बिजुरी पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
घटना का पूरा मामला
दिनांक 29 नवंबर 2025 को पीड़ित परिवार खेत में धान काटने गया हुआ था। घर पर उनकी 12 एवं 10 वर्ष की दो बेटियाँ और 6 वर्षीय बेटा अकेले थे। दोपहर में अवसर पाकर गांव का ही सूरज पटेल घर में घुसा और बच्ची से उसकी दादी के बारे में पूछताछ करने लगा। बच्ची ने घर में किसी बड़े के न होने की बात कही और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे जमीन पर पटककर दुष्कर्म किया।
अगले दिन 30 नवंबर 2025 को पीड़िता की माँ ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज
पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में अपराध दर्ज किया
-
धारा 654 (1), 332 (बी) बीएनएस
-
पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4
-
एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (व्ही)
घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी सतत खोजबीन की जा रही थी।
24 घंटे में गिरफ्तारी, बिजुरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने कम समय में ही आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
बाद में उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही विशेष भूमिका रही जिनमें एसडीपीओ आरती शाक्य, निरीक्षक विकास सिंह और सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर.एन. तिवारी, विपिन बिहारी राय आरक्षक अभिषेक शर्मा, लक्ष्मण डांगी, आनंद कुमार, राकेश चौहान, रवि सिंह इनकी संयुक्त मेहनत और समन्वय ने इस जघन्य अपराध के आरोपी को शीघ्र न्याय के दायरे में लाने में अहम भूमिका निभाई.
बिजुरी पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश देती है कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वाले किसी भी आरोपी को कानून से बच निकलने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। समय पर हुई त्वरित कार्रवाई समाज में पुलिस की संवेदनशीलता और मजबूती का मजबूत उदाहरण है।
the mukhnir टीम से बाबा खान कि रिपोर्ट
Author: The Mukhbir
Post Views: 148









