
खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य का बयान भी आया सामने
The mukhbir राहुल सिंह राणा,शहडोल। जिले में रेत खनन को लेकर चल रही हलचल के बीच आज एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए शहडोल–कटनी जिला समूह के लिए जारी की गई ई-निविदा एवं नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है।
गौरतलब है कि शहडोल रेत खनन का ₹48,20,00,000 (48 करोड़ 20 लाख) का टेंडर 10 अक्टूबर 2025 को सहकार ग्लोबल लिमिटेड को दिया गया था। लेकिन अब विभाग ने 5 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में साफ कहा है कि 18 सितंबर 2025 को प्रकाशित ई-निविदा सह नीलामी सूचना को शर्तों के प्रावधानों के अनुसार रद्द किया जाता है।
यह निर्णय सीधे तौर पर पूरे रेत खनन संचालन को प्रभावित करेगा और जिले में चल रहे खनन अवैध गतिविधियों के भविष्य पर नए प्रश्न खड़े करता है।
खनिज अधिकारी का बयान
रेत खनन के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने कहा
“मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन द्वारा सहकार ग्लोबल लिमिटेड को दिया गया टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अब जिले में रेत खनन व्यवस्था के पुनर्गठन की आवश्यकता है, ताकि सरकारी राजस्व की हानि और अव्यवस्थाओं पर रोक लग सके।”
अब आगे क्या
टेंडर निरस्त होने के बाद शहडोल जिले में रेत खनन के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें काफ़ी समय लग जायेगा. विभाग जल्द ही नई नीलामी प्रक्रिया, नए ऑपरेटर और पारदर्शी व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।
निरस्त पत्र की मुख्य बातें
2019 के खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार नियमों के अंतर्गत प्रक्रिया संचालित शहडोल–कटनी जिला समूह के लिए जारी ई-निविदा/नीलामी सूचना निरस्त, सभी संबंधित प्रावधानों के आधार पर निर्णय, माइनिंग कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक द्वारा आदेश जारी किया गया.
The mukhbir से सुनीता सिंह रिपोर्ट
Author: The Mukhbir
Post Views: 476









