April 17, 2026 8:50 pm

सच सीधा आप तक

घुनघुटी में बीती दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक चालक अब भी केबिन में फसा

The mukhbir घुनघुटी। रविवार की देर रात घुनघुटी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार में दौड़ रहा गिट्टी से भरा ट्रक अचानक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में ही बुरी तरह फँस गया।

पूरी रात चला बचाव, चालक को अब तक नहीं निकाला जा सका

हादसे के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन भारी मशीनरी और रेस्क्यू संसाधन देर से पहुँचने के कारण राहत कार्य काफी देर तक शुरू ही नहीं हो पाया। रातभर जेसीबी से ट्रक का ढांचा काटने की कोशिशें चलीं, लेकिन केबिन के पूरी तरह दब जाने से राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
फँसे चालक की पहचान अर्जुन यादव, निवासी मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से फँसे चालक को सुरक्षित निकालने के लिए अब कटर मशीन और भारी क्रेन बुलवाई जा रही है। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं, वहीं 108 एम्बुलेंस चालक के बाहर आने का इंतजार कर रही है।

स्थानीय लोग नाराजगी

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय निवासियों ने कहा कि राहत कार्य में देरी ने स्थिति और खराब कर दी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मार्ग पर रात में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही हादसों की बड़ी वजह बन चुकी है।

तेज रफ्तार फिर बनी हादसे का कारण

तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग मिलकर हादसों को दावत दे रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से इस मार्ग पर हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।
यह हादसा फिर याद दिला रहा है कि धीमी मशीनरी, कमजोर सड़क प्रबंधन और लापरवाही कैसे एक घायल व्यक्ति की जान पर भारी पड़ सकती है।

राहत कार्य जारी, जीवन-मृत्यु के बीच अटका चालक

सुबह तक भी चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका है। मौके पर पुलिस बल, बचाव दल और स्थानीय लोग लगातार कोशिश कर रहे हैं कि समय रहते चालक को अस्पताल पहुँचाया जा सके। फिलहाल पूरा क्षेत्र दहशत और चिंता में है. क्या चालक को समय पर निकाला जा सकेगा या राहत में देरी फिर किसी बड़ी त्रासदी को जन्म देगी.

The mukhbir से सुनीता सिंह 
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!