April 17, 2026 7:18 pm

सच सीधा आप तक

प्रकाश पर्व पर शहडोल में भव्य शोभायात्रा, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहडोल नगर में सिख समाज द्वारा एक भव्य एवं श्रद्धामय शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे नगर में उत्सव, भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर निकली शोभायात्रा का नगर के हृदय स्थल न्यू गांधी चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा एवं शहडोल विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया और श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारे में की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने प्रकाश पर्व के अवसर पर घरौला मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुरुद्वारे के पंचों को माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नगर एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

शोभायात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। संगत के जयकारों और गुरुवाणी की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों साहस, सेवा और समर्पण को नमन किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

शोभायात्रा के स्वागत में प्रमुख रूप से
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संतोष लोहानी, भूपेंद्र मिश्रा, राकेश सोनी, अमित गुप्ता, अंकुश शर्मा, रवींद्र वर्मा, विनोद गुप्ता, विनय केवट, आदित्य चपरा, मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, अतुल तिवारी, आशीष तिवारी, नागेंद्र गोले, राकेश कनौजिया, ऋतुराज गुप्ता, राकेश सैनी, सोनू जायसवाल, विपिन तिवारी, अनमोल सोनी, संचिता सरवटे, गगनदीप सिंह जॉली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकली यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश देती हुई पूरे नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह की अनुपम छाप छोड़ गई।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!