
शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी अब प्रातः 11 बजे से होंगी संचालित
The mukhbir राहुल सिंह राणा शहडोल। जिले में लगातार जारी शीत लहर और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर शहडोल द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शहडोल जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सी.बी.एस.सी. एवं आई.सी.एस.सी. विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन अब प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। यह आदेश 20 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश की प्रमुख बातें…
शीत लहर के कारण समय में बदलाव, विद्यालय व आंगनवाड़ी अब सुबह 11 बजे से, प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी अनुसार ही होंगी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन का यह निर्णय विशेष रूप से छोटे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
Author: The Mukhbir
Post Views: 1,962









