–पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्त जिनमें 3 नाबालिग शामिल
The mukhbir राहुल सिंह राणा शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों इंपीरियल स्कूल रीवा रोड और जनकपुर रोड पर राहगीरों के साथ हुई लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा जल्द करने वाली है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जयसिंहनगर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पुलिस की गहन विवेचना और निरंतर पूछताछ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग जबकि तीन नाबालिग शामिल हैं। मामले की संवेदनशीलता तब और बढ़ गई जब यह तथ्य सामने आया कि एक नाबालिग आरोपी प्रभावशाली पृष्ठभूमि से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार के दबाव से परे रहकर कानून के अनुसार कार्रवाई की है।
कैसे खुला मामला
लगातार हुई घटनाओं के बाद रूट पेट्रोलिंग और मुखबिर सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी, संदिग्धों की कड़ी पूछताछ और तकनीकी इनपुट, साक्ष्यों के आधार पर तेज और निर्णायक, गिरफ्तारी की।
पुलिस का साफ संदेश
जयसिंहनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून सबके लिए समान है. चाहे आरोपी बालिग हो या नाबालिग, या किसी भी सामाजिक हैसियत से जुड़ा हो। पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।
जनता से अपील…
संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें, देर रात अकेले यात्रा से बचें, सुरक्षित मार्ग अपनाएं और पुलिस के साथ सहयोग करें, अपराध मुक्त समाज की दिशा में भागीदार बनें। जयसिंहनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है, शहर में लूट और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं।
Author: The Mukhbir
Post Views: 482










