
वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे (भावसे) के कुशल मार्गदर्शन में की गई बड़ी कार्यवाही
The mukhnir राहुल सिंह राणा,शहडोल। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में वन विभाग दक्षिण शहडोल द्वारा एक बड़ी और सराहनीय कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों के पास से तेन्दुए की खाल बरामद कर एक स्कूटी भी जप्त की गई है। कार्रवाई के बाद वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सजगता की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्रवाई वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह (भा.व.से.) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे (भा.व.से.) के कुशल मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर बनी टीम, मुख्यालय से बाहर तक चला अभियान
19 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20456/11 (दिनांक 27 अक्टूबर 2025) में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर दक्षिण शहडोल वनमण्डल की टीम गठित कर मुख्यालय से बाहर जिला सिवनी जाकर संदिग्धों की तलाश की गई।
कार सवार फरार, स्कूटी सवार दो आरोपी पकड़ाए
जांच के दौरान ग्राम देवघाट (मझगवां), जिला सिवनी में कुछ व्यक्ति एक कार एवं एक स्कूटी के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़े मिले। वन स्टाफ को पास आता देख कार में बैठे लोग मौके से फरार हो गए, जबकि स्कूटी से भाग रहे दो व्यक्तियों को वन कर्मचारियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
बैग से बरामद हुई तेन्दुए की खाल
पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास बैग में तेन्दुए की खाल बरामद हुई। जब वन कर्मचारियों द्वारा दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी वन्यप्राणी अवयव से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
वन विभाग द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई रीझन लाल मरकाम, पिता हरीश चन्द्र मरकाम, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम खांपा, थाना/तहसील कोयलारी, जिला सिवनी, पेशा-पटवारी (हल्का बगलई, जिला सिवनी) और
रमाकांत दुबे, पिता काशी प्रसाद दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी संजीवनी नगर गढ़ा, जबलपुर, पेशा- मजदूरी करना।
तेन्दुए की खाल और स्कूटी जप्त, आरोपियों को किया गिरफ्तार
वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तेन्दुए की खाल तथा स्कूटी क्रमांक MP20SF7956 को जप्त कर सुरक्षार्थ काहानी परिक्षेत्र परिसर में रखवाया गया।
इन कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में वन विभाग के कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही. प्रकाश शुक्ला (बडखेरा), कमला प्रसाद वर्मा (बुढ़ार),
राजेश निगम (वनपाल/वनचौकी प्रभारी हरदी),
अभिनय गौतम (वनरक्षक/बीटगार्ड खन्नौधी)
वन विभाग ने टीम की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
The mukhbir टीम शहडोल
Author: The Mukhbir
Post Views: 51









