April 17, 2026 4:38 pm

सच सीधा आप तक

शहडोल रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर जोन के PCSO अनूप सतपति का भव्य स्वागत, श्रमिक यूनियन व रेलकर्मियों ने माला पहनाकर किया अभिनंदन

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। शहडोल रेलवे स्टेशन आज उस वक्त खास तौर पर चर्चा में रहा जब शैलून अटैच बोगी दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस से बिलासपुर जोन के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी (PCSO) अनूप सतपति (भारतीय रेल यातायात सेवा) का शहडोल आगमन हुआ श्री सतपती विशेष बैठक के लिए रेल मंत्रालय दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत कर उनका भव्य अभिनंदन किया।
शहडोल से पुराना लगाव, प्रथम नियुक्ति रही क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में गौरतलब है कि अनूप सतपति की शहडोल में प्रथम नियुक्ति क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में हुई थी, जिसके चलते उनका शहडोल से विशेष लगाव रहा है। लंबे समय बाद उनके आगमन को लेकर स्टेशन पर एक तरह का पारिवारिक माहौल बन गया, जहां कर्मचारियों ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की।
संरक्षा-सुरक्षा और समयबद्धता पर दिया सख्त संदेश स्वागत कार्यक्रम के बाद अनूप सतपति ने अपने संबोधन में सभी रेलकर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि रेल सेवा जनता की जीवनरेखा है, इसलिए कार्य के दौरान संरक्षा, सुरक्षा एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
कर्मचारियों की जागरूकता और ईमानदारी ही रेल तंत्र की ताकत है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेलवे में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सतर्कता और ज़िम्मेदारी को प्राथमिकता दे।
श्रमिक यूनियन व स्टाफ की बड़ी मौजूदगी
इस अवसर पर श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से
ए.के. मोहंती, बी.बी. शर्मा, पी.एस. राव, मोहम्मद हयात, मनोज कुमार, मनीष पांडे, राम सिंह मीणा,
मुख्य स्टेशन प्रबंधक बाबूलाल मीणा, वीरेंद्र गोस्वामी, पंकज कुमार, मोहम्मद तौफीक आलम एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
रेलवे बोर्ड बैठक के लिए रवाना
बताया गया कि अनूप सतपति रेलवे बोर्ड की बैठक में शामिल होने हेतु आगे रवाना हो रहे हैं। शहडोल में उनके संक्षिप्त प्रवास के दौरान कर्मचारियों ने उनसे संवाद कर संरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

The mukhbir टीम शहडोल 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!