“मोहम्मद शकील उर्फ कल्लू बाबा उर्फ बाबा खान और मुबारक खान छवारी का अवैध पशु तस्कर का नेटवर्क धवस्त…”
-चर्चा का विषय MP 53 नंबर कि व्हाइट स्कॉर्पियो N से पकडे गए शख्स को छोड़ देने बात
“शहडोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात जो कार्रवाई की, उसने अवैध पशु तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला कर रख दिया।”

The mukhbir राहुल सिंह राणा, ब्यौहारी-जयसिंहनगर-सीधी-गोहपारू। ब्यौहारी अनुभाग क्षेत्र में भैसा (पड़वा) से लदे 3 बड़े वाहन जब्त किए गए, जबकि एक अतिरिक्त वाहन गोहपारु थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। यह कार्रवाई अवैध पशु परिवहन की पुख्ता सूचना पर की गई, जिसमें पुलिस ने ताबड़तोड़ पीछा कर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों को दबोच लिया।

कैसे हुआ खुलासा…..
मुखबिर सूत्रों के अनुसार बीती रात ब्यौहारी अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं को ले जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध वाहनों का पीछा शुरू किया गया। जिसमें पहला वाहन जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया. वाहन क्रमांक UP-96-T-6706 जिसमें 32 नग पशु बरामद किए गए। दूसरा वाहन सीधी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया वाहन क्रमांक CG-04-NY-7921 जिसमें 34 नग पशु बरामद किये गए। तीसरा वाहन ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। वाहन क्रमांक UP-96-T-9932 जिसमें 23 नग पशु बरामद किए गए।
इसके अलावा गोहपारु थाना क्षेत्र में भी एक वाहन पकड़ा गया वाहन क्रमांक MP-18-ZC-1254 जिसमें 6 नग पशु पाए गए। कुल 95 नग पशुओ को जब्त कर उन्हें पशु गौशाला में रखा गया है।
तस्करो ने क्रूरता की हदें कि पार
मुखबिर सूत्रों के मुताबिक इन वाहनों में पशु क्रूरता की सारी सीमाएं तोड़ दी गई थीं। वाहनों के पीछे बीच में पटरा लगाकर 2 लेयर (ऊपर-नीचे) बनाई गई थी, जिसमें भैसों (पड़वा) को ठूस-ठूस कर भरा गया और अमानवीय हालात में ले जाया जा रहा था। यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि मानवता पर सीधा हमला है।

अब सबसे बड़ा सवाल
यह अवैध पशु परिवहन कहां ले जाया जा रहा था. किसके संरक्षण में वर्षों से फल-फूल रहा था यह काला कारोबार. काले कारोबार करने वालों के नाम उजागर हो पाएंगे…
मुखबिर सूत्रों का दावा है कि इस पूरे खेल में
मोहम्मद शकील उर्फ कल्लू बाबा उर्फ बाबा खान (पिता– समसुलहसन, निवासी वार्ड नंबर-9 न्यू बरौंदा, ब्यौहारी, जिला शहडोल)
और मुबारक खान छवारी शामिल हैं।
सूत्र बताते हैं कि ये लोग कई वर्षों से अवैध पशु तस्करी के धंधे में लिप्त हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

कार्यवाही के सूत्रधार..
यह बड़ी कार्रवाई रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (मुख्यालय एवं ब्यौहारी) के निर्देशन में संपन्न हुई।
कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई थाना प्रभारी ब्यौहारी ऋषब झारी, थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय बैगा, थाना प्रभारी सीधी एस. आर. भगत और थाना प्रभारी गोहपारु राजकुमार मिश्रा
सहित उनकी संयुक्त पुलिस टीम ने।
जनहित में बड़ा संदेश
यह कार्रवाई सिर्फ तस्करों पर वार नहीं, बल्कि यह संदेश है कि शहडोल पुलिस अवैध कारोबार, पशु क्रूरता और माफिया तंत्र को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है।
“आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।”
The mukhbir टीम ब्यौहारी से ब्रिज किशोर तिवारी, जयसिंहनगर से रवि शुक्ला सीधी से दीपक कुमार गर्ग और गोहपारू से राम गोपाल सोनी कि रिपोर्ट…..
Author: The Mukhbir
Post Views: 69









