April 17, 2026 4:51 pm

सच सीधा आप तक

शहर की 7 दुकानों का टेंडर ₹51 करोड़ में..

शहडोल शहर की 7 शराब दुकानों का टेंडर संपन्न, दो कंपनियों को मिला टेंडर…
The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल।शहर की सात शराब दुकानों के संचालन के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस बार दुकानों का ठेका दो अलग-अलग ग्रुपों के हाथों में गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आबकारी विभाग की निगरानी में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पहला ग्रुप मीरा लक्ष्मी एग्रो को मिला है, जिसने ₹25 करोड़ 21 लाख की बोली लगाकर ठेका हासिल किया। इस ग्रुप में ध्रुव रेस्टोरेंट, न्यू बस स्टैंड बलपुरवा और सोहागपुर बाणगंगा चौराहा स्थित शराब दुकानें शामिल हैं।
वहीं दूसरा ग्रुप पेंगविन ट्रेड काम के खाते में गया है। कंपनी ने ₹25 करोड़ 86 लाख 94 हजार की ऊंची बोली लगाकर यह ग्रुप अपने नाम किया। इस ग्रुप में राजेंद्र टॉकीज, परमट, कल्याणपुर रोड और सिंहपुर रोड की शराब दुकानें शामिल हैं।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों कंपनियां निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत दुकानों का संचालन करेंगी। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है और नियमों के पालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
स्थानीय स्तर पर इस टेंडर को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। अब परिणाम सामने आने के बाद शराब दुकानों के संचालन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!