April 17, 2026 10:15 pm

सच सीधा आप तक

सोहागपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो घायल, आरोपी चालक को गोहपारू पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

The mukhbir शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में तेज रफ़्तार ट्रक द्वारा एक कार को टक्कर मारने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना में आल्टो कार (क्रमांक MP 65 C 2766) के कोतमा में पदस्थ पुलिसकर्मी चालक सुनील मिश्रा और उसकि पत्नी व बेटी को चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार हेतु जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आल्टो वाहन सीधी से कोतमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक (क्रमांक CG 04 ME 8106) ने कार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से तेजी से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। गोहपारू थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रक चालक को पकड़ लिया। वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना स्थल पर तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में क्षेत्र में गति नियंत्रण और सतर्कता की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

The mukhbir से पंकज द्विवेदी की रिपोर्ट

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!