The mukhbir टीम उमरिया। जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौरोजाबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹32,500 नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 4 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है।
रात में घेराबंदी कर छापा
पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी के निर्देश पर अवैध जुआ व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में बीती रात मुखबिर से सूचना मिलने पर नौरोजाबाद थाना पुलिस टीम ने ग्राम दैगवां में घेराबंदी कर रेड की।
छापेमारी के दौरान दिनेश सोनी के घर के पास बिजली के खंभे के नीचे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में रुपये–पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेलते 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
इन आरोपियों पर दर्ज हुआ प्रकरण
जिनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया हैं. नवाब अहमद पिता अबरार अहमद निवासी पांच नंबर,
राहुल बर्मन पिता विश्नू वर्मन निवासी पांच नंबर,
गुड्डा गुप्ता पिता स्व. दशरथ प्रसाद निवासी बाजारपुरा,
शम्भू रजक पिता शिव प्रसाद निवासी पांच नंबर,
संजय वर्मा पिता स्व. बाबूलाल वर्मा निवासी कृष्णा कॉलोनी, अमित सिंह पिता स्व. विजय सिंह निवासी बाजारपुरा, अतुल सोनी पिता प्रताप सोनी निवासी बाजारपुरा, सत्यजीत बर्मन पिता रघुनाथ वर्मन निवासी कृष्णा कॉलोनी, वाजिद खान पिता स्व. वाहिद खान निवासी दैगवां शामिल हैं।
अवैध गतिविधियों पर जारी सख्ती
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अवैध जुआ संचालित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
The mukhbir टीम उमरिया









