The mukhbir टीम शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के सख्त निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के सफल मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने राम प्रताप रैदास निवासी थाना सीधी के पास से 120 नग पावर केन (500 ml) अवैध शराब (बियर) और मोटरसाईकल को जप्त किया गया। ₹ 1,25,000 कि मशरूका जप्त यह कार्रवाई चरहेट-पौड़ी तिराहा क्षेत्र में की गई, जहाँ तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दो अभी फरार है.
जप्त शराब के संबंध में आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। खास बात यह है कि यह गैर जमानती अपराध होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर मऊ जेल, ब्यौहारी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी एवं आरक्षक सहेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।
आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी हालत में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
आबकारी विभाग की चेतावनी, अवैध व्यापार पर अब लगेगी सीधी चोट।
The mukhbir टीम से जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट









