April 18, 2026 3:46 am

सच सीधा आप तक

शहडोल में यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई इंदिरा चौक व बस स्टैंड में नियम विरुद्ध वाहनों पर सख्त कार्यवाही

The mukhbir शहडोल। शहर में बढ़ती अव्यवस्था और यातायात नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग ने इंदिरा चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अतिक्रमण, बिना नंबर वाहन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और अन्य यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

इंदिरा चौक में अतिक्रमण पर कार्रवाई

इंदिरा चौक में कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर फैलाए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान बनाए गए। अतिक्रमण के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही थी, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई की।

बस स्टैंड में यातायात नियमों का उल्लंघन भारी कार्रवाई

बस स्टैंड क्षेत्र में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां, बिना नंबर प्लेट के वाहन और उल्लंघन करते वाहन मालिकों पर यातायात विभाग ने कड़ा एक्शन लिया।

परिहार बस पर ₹ 10,000 का चालान

बस स्टैंड में प्रेशर हॉर्न बजाते पाए जाने पर परिहार बस पर ₹ 10,000 का भारी चालान काटा गया। प्रेशर हॉर्न को ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जाता है।

22 वाहनो से वसूल 32,600 की राशि

अभियान के दौरान कुल 22 वाहनों पर चालान बनाए गए, जिनसे ₹ 32,600 का जुर्माना काटा गया है। सभी चालान न्यायालय भेजे जाएंगे यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी चालान न्यायालय भेजे जाएंगे, जहाँ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।यह पूरी कार्रवाई यातायात सूबेदार प्रियंका शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। विभाग ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

The mukhbir से गणेश कुमार केवट की रिपोर्ट 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!