April 17, 2026 6:10 pm

सच सीधा आप तक

ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, परीक्षा परिणाम व अन्य समस्याओं के समाधान की रखी माँग

 

The mukhbir शहडोल। पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में लगातार बढ़ रही प्रशासनिक अनियमितताओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आज कुलपति महोदय को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ABVP ने छात्रों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की माँग की है।

मुख्य मुद्दे और ABVP की माँगें

BA एवं BSc फाइनल के परिणाम लंबित
  1. विश्वविद्यालय द्वारा 4–6 माह पूर्व सम्पन्न परीक्षाओं के परिणाम आज तक घोषित नहीं किए गए हैं। कई छात्रों के मार्कशीट withheld या गलत नंबर दिखाए जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अटक गया है।परिणामों में गड़बड़ी और तकनीकी खामियाँ
  2.  कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में गलत नंबर दर्ज हैं तथा बिना जाँच के परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
  3. कॉपियों की जाँच मनमाने तरीके से किए जाने के आरोप
  4. पूर्व वर्ष के अंक दोबारा जोड़कर जारी किए गए रिज़ल्ट
  5. कंप्यूटर साइंस विषय में व्यावहारिक परीक्षा के अभाव के बावजूद सॉफ्टवेयर एरर दिखाकर परिणाम रोकना
  6. CCE और प्रैक्टिकल नंबरों में भारी लेट
    कॉलेजों द्वारा CCE और प्रैक्टिकल नंबर समय से न भेजे जाने के कारण संपूर्ण परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है।
    छात्रों को मार्कशीट मिलने में अत्यधिक देरी से रोजगार एवं उच्च शिक्षा की प्रक्रियाएँ रुक गई हैं।
  7. छात्रों से अवैध राशि वसूली के आरोप
    विश्वविद्यालय द्वारा पुनर्मूल्यांकन, संशोधन, ट्रांसक्रिप्ट इत्यादि से जुड़े कार्यों के लिए 750 से 1500 रुपये तक की मनमानी वसूली का आरोप ABVP ने लगाया।
    कुछ कॉलेजों में 250 रुपये की ऑफलाइन फीस भी नहीं ली जा रही है, जिससे छात्रों में आक्रोश है।
  8. डिजिटल पोर्टल की समस्याएँ और फाइल अपलोड में दिक्कतें
    विश्वविद्यालय पोर्टल में एक्सटेंशन फाइल, इंटरनल नंबर, प्रैक्टिकल नंबर अपलोड नहीं होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
    कई छात्रों की आवेदन फाइलें अपलोड समस्या के कारण बार-बार रिजेक्ट हो रही हैं।
  9. परीक्षा विभाग की लापरवाही और जिम्मेदारियों से बचना
    छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी गलती स्वीकारने के बजाय उल्टा छात्रों को दोषी ठहरा रहा है।
    ABVP ने स्पष्ट कहा कि यह रवैया छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।.

ABVP नगर मंत्री अमन तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन 7 दिनों के भीतर सभी माँगों पर समाधान नहीं करता, तो ABVP व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

the mukhbir के लिए जितेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!