
10 लोगों की जलकर मौत, सैकड़ो से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
The mukhnir मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे ने भीषण तबाही मचा दी। सुबह करीब 4 बजे थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 127 के पास एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 7 बसें और 3 कारें शामिल बताई जा रही हैं।
हादसे के बाद स्थिति और भयावह हो गई जब टक्कर के चलते कुछ वाहनों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। और 6 लोगों कि इलाज के हुई मौत। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि कई यात्री बसों के अंदर फंसे हुए मिले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी की, जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहन नियंत्रण खो बैठे और एक-दूसरे से टकराते चले गए। कुछ ही पलों में एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई।
150 से ज्यादा घायल, अस्पतालों में अफरा-तफरी
करीब 20 एंबुलेंसों की मदद से 150 से अधिक घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पतालों में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्रशासन मौके पर, राहत-बचाव जारी
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वे स्वयं एसएसपी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
एक्सप्रेस-वे पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
घटना ने एक बार फिर कोहरे के मौसम में एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार, कम दृश्यता और समय पर चेतावनी व्यवस्था के अभाव को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
The Mukhbir इस दर्दनाक हादसे से जुड़ी हर अपडेट आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।
Author: The Mukhbir
Post Views: 179









