April 17, 2026 7:54 pm

सच सीधा आप तक

जयसिंहनगर में धान खरीदी केंद्रों का विधायक मनीषा सिंह ने किया औचक निरीक्षण

The mukhbir जयसिंहनगर। शहडोल जिले के जयसिंहनगर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर विधानसभा की विधायक मनीषा सिंह ने प्रवास के दौरान जनपद क्षेत्र अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्र रमसोहरा एवं ढोलर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता, किसानों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का वास्तविक आकलन करना रहा।
रमसोहरा केंद्र में पारदर्शिता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र ढोलर में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। वहीं रमसोहरा केंद्र पर किसानों ने खरीदी प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों एवं अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें रखीं। इस पर विधायक मनीषा सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शहडोल कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य पूर्णतः पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

किसानों के हित के लिए संकल्पित है मोहन सरकार”- मनीषा

विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्य में किसानों के परिश्रम के दम पर मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी कृषि-प्रधान राज्यों में शामिल है। जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में कृषि बड़ी संख्या में किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है, इसलिए खरीदी केंद्रों पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर मंडल प्रभारी संतोष लोहानी, जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर, जनपद सदस्य मलेशिया सिंह, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष हीरालाल पाल सहित अनूप मिश्रा, उमेश गुप्ता, ललैया साहू, शेषमणि पाल, सनत साहू एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विधायक के औचक निरीक्षण से यह स्पष्ट संदेश गया कि धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!