April 17, 2026 3:24 pm

सच सीधा आप तक

प्रधानमंत्री के प्रिय गांव “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर में भू-माफियाओं का तांडव

रातों-रात जनता का रास्ता मिटा दिया… -प्रशासन-राजस्व विभाग बना तमाशबीन…
The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। जिला मुख्यालय से लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय गांव और चर्चित क्षेत्र “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर में भू-माफियाओं ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं… सवाल कानून, प्रशासन और सरकार की साख का है।
यह वही विचारपुर है, जिसकी पहचान विकास, पर्यटन और चर्चाओं से जुड़ी है। लेकिन अब इस गांव का नाम विकास के लिए नहीं, बल्कि भू-माफिया के आतंक और प्रशासन की नाकामी के लिए लिया जा रहा है।

जनता की सड़क पर बुलडोजर चला…

उखाड़ फेकी सड़क और सिस्टम ने आंखें बंद कर लीं..स्थानीय ग्रामीणों और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव में आधा दशक (50 वर्षों) से लोगों के आने-जाने वाला आम रास्ता अब रातों-रात मिटा दिया गया।
दबंग भू-माफियाओं ने हैवी मशीनरी पोकलैंड, जे. सी. बी. और ग्रेडर का इस्तेमाल कर सड़क को उखाड़कर नेस्तनाबूत कर दिया।

अब गांव के लोग का सवाल..

क्या अब रास्ते भी जमीन माफियाओं की मर्जी से बनेंगे और मिटेंगेजानकारी अनुसार खसरा नंबर 375/2/1/1/1/1 पर अवैध प्लॉटिंग… और बीच में “सड़क” बाधा बन गई। मुखबिर के अनुसार, ग्राम विचारपुर में खसरा नंबर 375/2/1/1/1/1 रकवा 0.6490 में बीते कई दिनों से अवैध प्लॉटिंग चल रही थी।

और जो सड़क 50 वर्षों से जनता के लिए रास्ता थी, वह भू-माफियाओं की नजर में सबसे बड़ी अड़चन बन गई। बस फिर क्या था…शनिवार-रविवार की रात पूरी योजना के साथ सड़क पर मशीनें उतार दी गईं। देखते ही देखते रास्ता जमींदोज कर दिया गया। “किसने किया…?” ये जवाब किसी के पास नहीं… यह घटना जितनी गंभीर है, उससे भी ज्यादा खतरनाक है इसका “अंजाम”।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े काम के लिए मशीनें आईं, रात भर खुदाई हुई, सड़क उखड़ी, मिट्टी हटाई गई और रास्ता खत्म कर दिया गया। लेकिन किसी को कुछ पता नहीं..?
यह “अज्ञात” अपराध नहीं… यह खुलेआम सिस्टम के मुंह पर तमाचा है। प्रशासन और राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है. कि गांव में लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग हो रही थी, तब प्रशासन कहां था।जब अवैध प्लाटिंग हो रही थी तब राजस्व अमला किस नींद में था. क्या यह सब बिना मिलीभगत के संभव है.
ग्रामीणों का आरोप है कि
भू-माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब सरकारी रास्ते तक मिटा रहे हैं, और प्रशासन-राजस्व विभाग मूकदर्शक बने बैठे हैं।

शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

अब सड़क के लिए लड़ाई
घटना के बाद जब लोगों ने सुबह रास्ता गायब देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। अब मामला सिर्फ रास्ते का नहीं
यह लड़ाई है न्याय, जनहित, और सरकारी जमीन की सुरक्षा की।
चेतावनी भरा संकेत: अगर आज रास्ता मिटा… तो कल लोगों का हक भी मिटेगा। विचारपुर की यह घटना जिले के लिए खतरनाक संकेत है।
अगर भू-माफिया जनता की सड़क तक खत्म कर सकते हैं, तो कल खेत, निस्तार, सरकारी जमीन, शासकीय रास्ता और गरीबों के मकान
सब मिटाए जा सकते हैं।

The mukhbir टीम शहडोल…

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!