
The mukhbir शहडोल। प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, यह बात एक बार फिर साबित कर दिखाया है शहडोल की होनहार बिटिया अनिष्का गुप्ता ने। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनोज ट्रेडिंग कंपनी एवं मनोज टीवीएस के संचालक मनोज गुप्ता के भतीजे योगेश-रुचि गुप्ता की पुत्री अनिष्का ने विचारपुर स्थित बेलवेदर स्कूल में आयोजित ओलंपियाड सेशन-2 में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे शहडोल जिले का नाम रोशन किया है।
अनिष्का की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता कदम चूमती है। ओलंपियाड जैसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, जिसमें विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक समझ, तेज़ सोच एवं विषय पर पकड़ की वास्तविक परीक्षा होती है।

परिवार और नगर में खुशी की लहर
अनिष्का के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके दादा हनुमान गुप्ता (रिटायर्ड शिक्षक) सहित पूरे परिवार ने गौरव महसूस किया। वहीं समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश गुप्ता, दादी श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती वर्षा गुप्ता, वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद श्रीमती आरती गुप्ता तथा हिमांशु गुप्ता, प्रखर गुप्ता, रूपांश गुप्ता, अमित गुप्ता सहित परिवारजनों ने बिटिया को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अनिष्का की इस सफलता को शहडोल के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि
“बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, अनिष्का जैसी बच्चियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।”
अनिष्का बनी प्रेरणा
छोटी उम्र में बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही अनिष्का गुप्ता आज सिर्फ परिवार की नहीं बल्कि जिले की प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है।
बेलवेदर स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने भी अनिष्का के इस बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था के लिए भी गर्व की बात है कि यहां के विद्यार्थी निरंतर शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Author: The Mukhbir
Post Views: 346









