April 17, 2026 4:38 pm

सच सीधा आप तक

भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, ‘अटल निलय’ में आज लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कार्यकर्ताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, जांचें भी रहेंगी मुफ्त… खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को एक विशेष जनहितकारी आयोजन किया जा रहा है। शहडोल नगर के कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं कई प्रकार की जांचें पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह स्वास्थ्य शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और समय रहते जांच कराकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं जिलाध्यक्ष

स्वास्थ्य शिविर की तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने जिला पदाधिकारियों के साथ ‘अटल निलय’ पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ से विजय दुबे, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, भूपेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री सौरभ गोले, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, कार्यालय मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, विपिन तिवारी, आदित्य चपरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं के लिए लाभकारी शिविर

आयोजकों के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की जांचें भी निशुल्क की जाएंगी। इस शिविर का लाभ जिला पदाधिकारी एवं जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर उठा सकते हैं।
जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज भी

स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ‘अटल निलय’ भाजपा कार्यालय में खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन रखा गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में आत्मीयता और संगठनात्मक एकता का संदेश भी जाएगा।
कुल मिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धि को जनहित और संगठन हित के इस विशेष आयोजन के माध्यम से यादगार बनाया जा रहा है।

The mukhbir टीम शहडोल 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!