April 17, 2026 6:24 pm

सच सीधा आप तक

मोहन सरकार का मेगा बजट: लाड़ली बहनों पर बड़ा दांव, सदन में कांग्रेस का हंगामा

The mukhbir राहुल सिंह राणा भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश किया। 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए के इस बजट में महिलाओं, किसानों, बुनियादी ढांचे और सामाजिक योजनाओं पर खास फोकस दिखाई दिया। करीब डेढ़ घंटे के भाषण में सबसे बड़ी घोषणा ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर रही। वहीं बजट भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने विधायक निधि बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया।

कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा

बजट पढ़ते रहे वित्त मंत्री बजट पेश होते ही विधानसभा का माहौल गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने विधायक निधि नहीं बढ़ाए जाने पर विरोध जताया और नारेबाजी शुरू कर दी।विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बार-बार विधायकों को शांत रहने और अपनी सीट पर बैठने के निर्देश दिए, लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक हंगामा करते रहे।
स्थिति यह रही कि हंगामे के बीच भी वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लगातार बजट भाषण पढ़ते रहे। बाद में कांग्रेस विधायकों ने बजट को “धोखा” बताते हुए सदन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।

महिलाओं पर बड़ा दांव

इस बजट की सबसे बड़ी झलक महिला सशक्तिकरण पर दिखी।
लाड़ली बहना योजना: 23,882 करोड़ रुपए
नारी कल्याण योजनाएं (कुल): 1,27,555 करोड़ रुपए, मातृ वंदना योजना: 386 करोड़ रुपए, सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि महिला वोट बैंक और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं उसकी प्राथमिकता में शीर्ष पर हैं।

किसान और ग्रामीण फोकस

कृषि और ग्रामीण विकास को भी बजट में मजबूत स्थान मिला है। 3,000 करोड़ से 1 लाख सोलर पंप किसानों को मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना: 21,630 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास: 40,062 करोड़, जनजातीय क्षेत्रों के 11,277 गांवों के लिए 793 करोड़
यह प्रावधान ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सिंचाई क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास

राज्य में सड़क, उद्योग और निवेश पर सरकार ने बड़ा जोर दिया है। सड़क मरम्मत: 12,690 करोड़, इंडस्ट्रियल-आईटी पार्क: 19,300 एकड़ में विकास, निवेश प्रस्ताव: 2 साल में 33 लाख करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना: 6,850 करोड़
जल जीवन मिशन: 4,454 करोड़ सरकार का दावा है कि इससे रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। स्वास्थ्य बजट: 23,747 करोड़, आयुष्मान योजना: 2,149 करोड़, मत्स्य उत्पादन: 412 करोड़, श्रम विभाग: 1,335 करोड़ साथ ही 7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई।

धर्म, संस्कृति और विशेष योजनाएं

सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर भी खर्च बढ़ाया है। सिंहस्थ: 3,060 करोड़, धर्म एवं संस्कृति: 2,055 करोड़, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 50 करोड़, वन एवं पर्यावरण: 6,151 करोड़ की घोषणा भी की गई.

राजनीतिक संदेश 

यह बजट स्पष्ट रूप से महिला, किसान और ग्रामीण वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर, विपक्ष ने इसे “जनता को गुमराह करने वाला” बताते हुए सवाल उठाए हैं।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि बजट घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और क्या यह सरकार के विकास के दावों को मजबूती दे पाएंगी।
मोहन यादव सरकार का यह तीसरा बजट आकार में बड़ा और घोषणाओं से भरपूर है। महिलाओं पर विशेष फोकस, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और उद्योग को बढ़ावा, ये इसकी प्रमुख थीम हैं। हालांकि विधानसभा में हुआ हंगामा बताता है कि राजनीतिक टकराव आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।”

The mukhbir टीम मध्यप्रदेश 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!