April 17, 2026 6:25 pm

सच सीधा आप तक

शहडोल संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा पत्रकारों का राष्ट्रीय संगम

The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल। भारत में पत्रकारों का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन IFWJ (Indian Federation of Working Journalists) भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। वर्ष 1950 से पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने वाला यह गौरवशाली संगठन अपनी “144वीं वर्किंग कमेटी मीटिंग” का भव्य आयोजन 28 (शनिवार) एवं 29 (रविवार) मार्च 2026 को शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी, माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में करने जा रहा है
यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों का महा-संगम सिद्ध होगा, जहाँ भारत के कोने-कोने से सैकड़ों पत्रकार साथी एक मंच पर एकत्रित होंगे। नई दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा सहित अनेक राज्यों की सशक्त भागीदारी इस सम्मेलन को राष्ट्रीय ऊँचाई प्रदान करेगी।
इस ऐतिहासिक आयोजन को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश भार्गव जी की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेंद्र गौतम जी के निर्देशन तथा संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन की कमान शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र तिवारी, अनूपपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री राज नारायण द्विवेदी एवं उमरिया इकाई के संयुक्त सहयोग से मजबूती से संभाली जा रही है।
आयोजन समिति में अनिल द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, गोपाल दास बंसल, ऋतूपर्ण दवे, कमलेश श्रीवास्तव, विजय उरमालिया, मनोज सिंह, लुकमान अली के साथ पुरे संभाग के युवा पत्रकार साथीयों को शामिल किया गया है. जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई हैं।
अमरकंटक की पावन धरा पर होने जा रहा यह राष्ट्रीय सम्मेलन पत्रकार एकता, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती का नया अध्याय लिखेगा। निश्चित ही यह आयोजन शहडोल संभाग के लिए गौरव, सम्मान और ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक बनेगा।
यह आयोजन एक स्पष्ट
संदेश है कि जब-जब पत्रकार एकजुट हुए हैं, तब-तब लोकतंत्र और मजबूत हुआ है… और अमरकंटक की यह बैठक उसी सशक्त एकता का शंखनाद करने जा रही है।
शहडोल संभाग तैयार है… पत्रकारिता का इतिहास लिखने के लिए…

The mukhbir टीम मध्यप्रदेश 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!