April 17, 2026 6:01 pm

सच सीधा आप तक

खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग सिटी लीग सम्पन्न

 

The mukhbir शहडोल। जिले में रविवार से खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन शहडोल के पाण्डव नगर स्थित सरस्वती विद्यालय में आयोजित किया गया। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह और जिला मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा आयोजन का सुचारु रूप से संचालन किया गया। जिसमें कुल मिलाकर 468 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया वहीं किक बॉक्सिंग के महासचिव आशुतोष दधीच और उनकी टीम के नेशनल रेफरी दिनेश मटके, विजय बरेठिया, जितेंद्र राठौर, सचिन सक्सेना एवं जिले के सहयोगी निर्णायक किशोर साकेत, सरमन सिंह, संजय कंघीकार, शिवानी नामदेव सहित संजय जोगी के अभूतपूर्व योगदान से सभी विजेता खिलाड़ियों कों पदक देकर सम्मनित किया गया वही कार्यक्रम का मंच संचालन प्राप्ति सोनी द्वारा किया गया । बताया गया की चयनित सभी खिलाड़ी 13 से 14 दिसम्बर तक भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयन प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों कों 28 से 30 दिसम्बर तक वेस्ट जोन प्रतियोगिता इंदौर में शामिल किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक मनीषा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा, क्रीड़ा भारती के प्रान्त मंत्री डॉक्टर राकेश त्रिपाठी, मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग पूर्व सदस्य मेघा पवार, सरस्वती विद्यालय की अध्यक्ष भारती गुप्ता, वेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल के संचालक सबदर वोहरा, सरस्वती विद्यालय के व्यवस्थापक विष्णु मिश्रा, खेल विभाग से अजय सोंधिया, दयानन्द सोंधिया एवं कमल कांत उपस्थित रहे।

The mukhbir एक युद्ध नशे के विरुद्ध 

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!