वन सुरक्षा समिति के सदस्य व चौकीदार पर फर्जी इल्ज़ाम का आरोप, प्रार्थी ने पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और वन मंडलाधिकारी से लगाई गुहार
The mukhbir राहुल सिंह राणा, शहडोल।
जिला शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटासी निवासी इजहार खान ने पुलिस महानिरीक्षक शहडोल, कलेक्टर शहडोल एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण वन मंडल शहडोल को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंग रेत माफिया, ट्रैक्टर मालिकों के साथ एक पुलिसकर्मी सभी मिलकर उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. फरियादी इजहार खान पिता इशहाक खान निवासी ग्राम पटासी तहसील व थाना सोहागपुर का निवासी है. साथ ही वन सुरक्षा समिति ग्राम पटासी का सदस्य व चौकीदार हैं. रेत माफियाओं और अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोग जानबूझकर उसे परेशान कर रहें है।
प्रार्थी के अनुसार वह गांव में खेती का कार्य करते हैं और वन सुरक्षा समिति के सदस्य व चौकीदार होने के नाते जंगल की सुरक्षा में भी सहयोग करते हैं। उनका कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा रेत की चोरी की जाती है, और जब वन विभाग रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पकड़ता है. तो आरोप उन पर मढ़ दिया जाता है कि “तुम्हीं ने ट्रैक्टर पकड़वाया है।”
बीती रात एक बजे की घटना ने बढ़ाया विवाद
शिकायत में उल्लेख है कि 24 नवंबर 2025 की रात करीब 1 बजे वन विभाग ने रेत से भरे एक बिना नंबर के आईसर 333 ट्रैक्टर को पकड़ा। प्रार्थी का आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर मालिक धेना नायक और कुछ दबंग रेत माफिया गांव में यह अफवाह फैलाने लगे कि ट्रैक्टर पकड़वाने के पीछे वही जिम्मेदार हैं।
इतना ही नहीं, प्रार्थी ने शिकायत पत्र पर यह भी आरोप लगाया कि थाने के एक पुलिसकर्मी द्वारा उनसे कहा गया
“तुम ट्रैक्टर पकड़वाते हो, इसलिए तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी।” जिससे शिकायतकर्ता बहुत तनाव की स्थिति में हैं।
सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता
प्रार्थी का कहना है कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे आरोपों के कारण उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई है. कि विरोधी तत्व उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना कर सकते हैं।
पुलिस महानिरीक्षक एवं कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायत पत्र में प्रार्थी ने मांग की है कि उसके खिलाफ लगाए जा रहे झूठे आरोपों की जांच की जाए. और अनावश्यक रूप से उसे परेशान न किया जाए. रेत चोरी करने वाले माफियों पर सख्त कार्रवाई कि जाय. साथ ही प्रार्थी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
गांव में बढ़ी हलचल
इस पूरे प्रकरण के बाद ग्राम पटासी में चर्चाओं का दौर तेज है। स्थानीय लोगों में वन विभाग, पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों के बीच चल रहे विवाद को लेकर तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
The mukhbir एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट









