
RTO शहडोल कि कमिश्नर शहडोल से हुई शिकायत
राहुल सिंह राणा, शहडोल। जिले के परिवहन विभाग से बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ कोर्ट और सरकार के आदेश हवा में उड़ाए जा रहे हैं। उच्च न्यायालय जबलपुर और परिवहन सचिव, भोपाल द्वारा 24 जून 2025 को अस्थाई अनुजा पत्रों पर स्पष्ट रोक लगा दी गई थी। आदेश था “अस्थाई अनुजा पत्र तत्काल बंद किए जाएं”
लेकिन हैरानी की बात यह है कि शहडोल परिवहन अधिकारी अनपा खान इन आदेशों को धत्ता बताते हुए लगातार अस्थाई अनुजा पत्रों की स्वीकृति जारी कर रहे हैं।
परिणाम स्थाई अनुजा पत्रधारक परेशान, फाइलें लंबित, कार्यालय में अफरा-तफरी।
मुखबिर बताते हैं कि कई बार लिखित आवेदन देने के बाद भी न तो रोक लगाई गई, न ही किसी स्तर पर कार्रवाई। इससे स्पष्ट सवाल उठता है.
क्या परिवहन विभाग में आदेशों से ऊपर कोई और “सिस्टम” चल रहा है. और भी गंभीर आरोप सामने आए हैं.
कार्यालय में अधिकारी न हों तो फाइलें बाहर के लोग निपटाते हैं.
शिकायत में कहा गया है कि जब परिवहन अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं रहते, तब फाइलों को देखने और आगे बढ़ाने का जिम्मा विभाग के कर्मचारियों के बजाय छात्र जैसी पहचान वाले निजी लोगों के हाथ में रहता है, जो कार्यालय और पास स्थित होटल अमन पैलेश में बैठकर काम करते हैं।
फाइलों के बदले रुपए की मांग के आरोप
आवेदक ने परिवहन अधिकारी अनपा खान पर आरोप लगाया है कि अस्थाई अनुजा पत्र जारी करने के नाम पर “सेवा शुल्क” की खुली मांग की जा रही है।
यानी, कानून पीछे और वसूली आगे, कोर्ट के आदेश रहते हुए अस्थाई अनुजा पत्र कैसे जारी हो रहे हैं. किसके संरक्षण में होटल से ऑफिस चल रहा है. फाइलों को निजी हाथों में सौंपने की अनुमति किसने दी. शिकायतकर्ता ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से मांग की है कि
- जारी अस्थाई अनुजा पत्रों पर तत्काल रोक लगे,
- संबंधित अधिकारियों पर विभागीय जांच हो,
- कार्यालय में चल रहे कथित अवैध नेटवर्क पर नकेल कसी जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रति मुख्य सचिव, परिवहन विभाग, भोपाल को भी भेजी गई है।
शहडोल परिवहन विभाग अब सवालों के घेरे में है और जिलेभर में इस मुद्दे की जोरदार चर्चा है।
यह एक बड़ा प्रशासनिक मुद्दा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी लेने के लिए RTO शहडोल अनपा खान के मोबाइल नंबर पर फोन लगाया गया उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया.
The mukhbir टीम शहडोल









