The Mukhbir की टीम ने खोली गुड्डू टी स्टॉल की पोल
जिले में चल रहे अवैध नशे के नेटवर्क पर The Mukhbir की एक और बड़ा खुलासा
Editor in chief राहुल सिंह राणा-शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमा के पंचवटी चौराहा पर लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार की परतें आखिरकार खुल ही गईं।
मुखबिर के मुताबिक, लाइसेंसी न होने के बावजूद कुछ दुकानें “सम्बंधित थाने” और “आबकारी विभाग” की कथित मौन स्वीकृति का लाभ उठाकर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री कर रहें है।
इसी सिलसिले में जायसवाल जी का ढाबा, गुड्डू टी स्टॉल का नाम लगातार सामने आ रहा था।
मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलते ही The Mukhbir की टीम मौके पर पहुँची… और जो नज़ारा सामने आया, वह चौंकाने वाला था।
कैमरे में कैद हुआ काला खेल
टीम ने गुप्त रूप से पूरा अवैध शराब के खेल को अपने कैमरे में कैद किया… एक बिना नंबर की सफेद बुलेरो वाहन गुड्डू टी स्टॉल पर पहुँचती दिखी।
वाहन से अवैध शराब की पेटियाँ उतारी जा रही थीं, मानो यह रोज़मर्रा की सप्लाई का हिस्सा हो।
पूरा घटनाक्रम The Mukhbir की टीम के कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है इस छोटी सी चाय की दुकान पर पांच पेटी बियर, 6 केन और दर्जनों अंग्रेजी शराब के छोटी-छोटी बोतल दुकानदार सप्लायर से लेने के बाद सेट कर रहा है.
स्थानीय स्तर पर ‘सरकारी’ संरक्षण का बड़ा सवाल
बड़ी बात यह है कि यहाँ लाइसेंस नहीं, लेकिन दावा किया जाता है कि
“सब मिल जाएगा… थाने और आबकारी विभाग से अप्रूव्ड है!”
यह बयान ही बताता है कि मामला कितना गहरा है और कौन-कौन इस काले कारोबार में मौन भूमिका निभा रहा है।
बगल में मेडिकल कॉलेज
मुखबिर बताते हैं कि गुड्डू टी स्टाल की कुछ ही दूरी पर मेडिकल कॉलेज है. जहां सैकड़ो बच्चे बाहर से डॉक्टर बनने के लिए आए हैं. गुड्डू टी स्टॉल की यह अवैध दुकान उन्हीं के दम पर चल रही है. अधिकांश छात्र देर रात तक इस अवैध शराब दुकान पर शराब के सेवन के लिए आते हैं और उन्हें सब मिल जाता है.
इन्होने कहा-
“आपके द्वारा विभाग को वीडियो और फोटो उपलब्ध कराई गई है. जल्द से जल्द अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी “
रजनीश त्रिपाठी, आबकारी उप निरीक्षक
अभियान-श्रृंखला जारी…
The Mukhbir पहले भी जिले में कई सरकारी अनियमितताओं, अवैध धंधों और फर्जी संरक्षण का खुलासा कर चुका है। साथ ही एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रहा है. अवैध नशे के खिलाफ यह अभियान जारी है और आगे भी ऐसे सभी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।









