April 18, 2026 4:37 am

सच सीधा आप तक

जमुआ ओपन कास्ट: KGF स्टाइल में कोयले का काला खेल, सोहागपुर क्षेत्र में अवैध उत्खनन की गूंज तेज

The mukhbir से जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ में इन दिनों कोयले के कथित अवैध उत्खनन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इलाके में यह चर्चा गर्म है कि गांव के आसपास KGF स्टाइल में रात-दिन कोयले की खुदाई जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

गांव में “ओपन कास्ट” मॉडल की चर्चा

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि गाँव के पास एक “ओपन कास्ट” जैसी संरचना तैयार कर कोयले की खुदाई की जा रही है। ग्रामीण बताते हैं कि रात के सन्नाटे में टेक्टर की आवाजें सुनी जाती हैं, और अंधेरा होते ही गतिविधियां तेज हो जाती हैं। लोगों के अनुसार कुछ स्थानीय व्यक्तियों की भूमिका भी इस गतिविधि में सामने बताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिनके नाम सामने आए हैं उनमें अब्बू और अनिल शामिल है.

अवैध उत्खनन से बड़ा खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि अवैध रूप से किए जा रहे किसी भी प्रकार के उत्खनन से भूमि धंसने का खतरा, पर्यावरण प्रदूषण, ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है.

प्रशासन की नजरें टिकीं, कार्रवाई की आहट

ग्राम में संभावित अवैध कोयला उत्खनन की चर्चाओं के बाद स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार मामला ऊपरी स्तर तक पहुंच चुका है, और किसी भी समय बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
खुदाई की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है।

“बड़ा खुलासा जल्द” क्षेत्र में बढ़ी बेचैनी

गांव में यह चर्चा तेज है कि जल्द ही अवैध खनन के इस कथित नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।
फिलहाल प्रशासनिक दस्ते की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन गांव के हालात और चर्चाएँ यह साफ संकेत दे रही हैं कि कुछ बड़ा पक रहा है।


आपके द्वारा सूचना दी गई है. अवैध उत्खनन के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.
राहुल शांडिल्य, जिला खनिज अधिकारी 
The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!