April 18, 2026 3:35 am

सच सीधा आप तक

THE MUKHBIR का असर: रेत माफिया की टूटी कमर…खबर पर मुहर

ओवरलोड रेत परिवहन पकड़ा, वाहन MP-17-ZJ-7510 जप्त, ब्यौहारी थाना में खड़ा किया गया

Editor in chief राहुल सिंह राणा, शहडोल।
THE MUKHBIR की खबर का बड़ा असर सामने आया है। The mukhbir कि खबरों में उजागर हो रहे रेत परिवहन के काले खेल पर आखिरकार विभाग हरकत में आया। जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य के निर्देशन व मार्गदर्शन पर प्रभारी खनि निरीक्षक समय लाल गुप्ता और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MP 17 ZJ 7510 को ओवरलोड रेत परिवहन करते पकड़ा। अभिवहन पास में दर्ज रेत मात्रा से कहीं अधिक रेत भरी थी। वाहन को तत्काल ब्यौहारी थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
यह वही रेत सिंडिकेट है, जिसकी परतें THE MUKHBIR लगातार उजागर कर रहा था।

रेत का काला साम्राज्य: दो राज्यों की सीमाओं पर कानून बौना, माफिया विशाल
छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर चल रहा रेत का अवैध खेल अब खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहा है। कानून सख्त पर माफिया उससे भी ज्यादा सख्त. परिणाम ओवरलोड वाहन, फर्जी पास और रातों रात रेत की खेपें… सबकुछ खुलेआम।

दोनों राज्यों में नियम किताबों में मजबूत, जमीन पर बेअसर


छत्तीसगढ़ के ‘कड़े’ कानून… जो सिर्फ कागज़ों में कड़े
  • रेत परिवहन के लिए वैध ट्रांजिट (अभिवहन) पास अनिवार्य
  • पास में कोई कटिंग, खाली कॉलम, ओवरराइटिंग  पास तुरंत अमान्य
  • एक वाहन–एक पास–एक ट्रिप
  • अवैधता पर 5 साल की जेल + ₹5 लाख जुर्माना
  • Form-II में वैज्ञानिक पंजीयन
  • पंचायत और ग्रामीण कार्यों को रियायत

लेकिन… माफिया उसी छूट का फायदा उठाकर हजारों ट्रिप खपा देता है।


मध्यप्रदेश के कठोर नियम… लेकिन सीमा पार करते ही अदृश्य
  • लोकेशन, मार्ग, समय की लाइव निगरानी अनिवार्य
  • दंड व्यवस्था इतनी सख्त कि
    पहली बार 30 गुना रॉयल्टी
    दूसरी बार 40 गुना
    तीसरी 50 गुना
    चौथी 70 गुना + वाहन जप्त

पर हकीकत कुछ और मॉनिटरिंग ‘खामोश’, और वाहन सीधे शहडोल–रीवा–सतना पहुँच जाते हैं।


मलकडोल से निकलता है सोना… और पहुँचता है माफिया की जेब में

छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत मलकडोल (खसरा 53, 4 हेक्टेयर) से रेत के लिए वाहनों कि लाइनें लगती हैं। यह रेत सीमा पार कर शहडोल–रीवा–सतना
तक पहुँचती है। बड़ा सवाल कैसे…?

  • फर्जी पास
  • अधूरे पास
  • बिना पास
  • ओवरलोड
  • रात की कालिख में अवैध उत्खनन

हर नियम की धज्जियाँ उड़ती दिखाई देती हैं।


रेत से माफिया का मुनाफा बढ़ता… और कानून का वजूद घटता
  • विभागों को करोड़ों का नुकसान
  • सड़कें बर्बाद
  • ओवरलोड वाहनों से हादसे बढ़े
  • पर्यावरण को भारी नुकसान
  • सरकारी सिस्टम की विश्वसनीयता गिरती

सबके पीछे सिर्फ एक सच्चाई.

“नियम किताबों में हैं, कार्रवाई कहीं गुम हो जाती है।”

“रेत ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, सीमा पार से आ रहे सभी वाहनों के सघन जांच भी की जाएगी।”

राहुल शांडिल्य, जिला खनिज अधिकारी

The mukhbir टीम शहडोल

The Mukhbir
Author: The Mukhbir

Toggle Dark Mode
error: Content is protected !!